Jan 23, 2023
By: लवीना शर्माइसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो चुकी है और समाप्ति 30 जनवरी को होगी। इस नवरात्रि को लेकर मान्यता है कि इन्हें जितना गुप्त रखा जाता है मां दुर्गा उतनी ही प्रसन्न होती हैं।
Credit: iStock
गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के लिए विशेष मानी गई है। कहते हैं इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Credit: iStock
अगर कार्यक्षेत्र में परेशानियां चल रही हैं तो गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना लाल आसन पर बैठकर करें। साथ ही, एक लाल कपड़े में 9 लौंग रखकर नौ दिनों तक मां दुर्गा को अर्पित करें। गुप्त नवरात्रि समाप्त होने के बाद इन सभी लौंग को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।
Credit: iStock
गुप्त नवरात्रि में घी का दीपक जलाकर शाम में मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करें और नौ दिनों तक श्री सूक्त का पाठ करें। धागे को हल्दी से पीला करने के बाद माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर बाद में उसे अपने गले में धारण कर लें।
Credit: iStock
गुप्त नवरात्रि में सुबह मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करें।
Credit: iStock
संतान सुख की प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान सुबह स्नान करने के बाद एक लाल कपड़े में जटा वाला नारियल बांध दें और कपड़े के ऊपर 21 बार कलावा बांधें। फिर इसे अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर पूजा स्थान में रख दें। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करें। नौ दिनों के बाद नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
Credit: iStock
गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में सोने, चांदी का सिक्का जरूर लेकर आएं। मान्यता है ऐसा करने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
Credit: iStock
यदि आपके घर में कोई लगातार बीमार चल रहा हो तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
Credit: iStock
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख जरूर लाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स