दमकती स्किन के ल‍िए स्ट्रॉबेरी मास्क​

Feb 12, 2021
By: Medha Chawla

स्ट्रॉबेरी क्‍यों

स्ट्रॉबेरी त्‍वचा के डेड सेल्‍स न‍िकालती है। इससे स्‍क‍िन पर गुलाबी आभा आती है।

Credit: Zoom

हेल्‍दी स्‍क‍िन का राज

क्या आप हेल्दी, ग्लोईंग और बेदाग स्किन चाहते हैं लेकिन केमिकल्स से बने प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहते हैं? तो हम आपको बता रहे हैं वो स्ट्रॉबेरी मास्क जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

Credit: iStock

स्ट्रॉबेरी और नींबू

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2-3 स्ट्रॉबेरी और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत होगी। ये मास्क ऑयल कंट्रोल करने में मदद करेगा।

Credit: iStock

ऐसे करें तैयार

स्ट्रॉबेरी और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। और फिर गर्म पानी से मुंह धो लें।

Credit: iStock

स्ट्रॉबेरी, शहद और क्रीम

इस मास्क को बनाने के लिए आपको स्ट्रॉबेरी और मॉयश्चराइजिंग क्रीम की जरूरत होगी। ये स्किन को पोषण देता है।

Credit: iStock

कुछ देर के लिए लगाएं

स्ट्रॉबेरी, शहद और मॉयश्चराइजिंग क्रीम को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गले पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

Credit: Shutterstock

स्ट्रॉबेरी संग चावल का आटा

इस मास्क को बनाने के लिए आपको स्ट्रॉबेरी के साथ चावल के आटे की जरूरत होगी।

Credit: iStock

You may also like

ड्राई बालों के लिए बनाएं ये मास्क
ऐसे बनाएं चॉकलेट लिप ग्लॉस

ग्लोईंग स्किन के लिए

स्ट्रॉबेरी को चावल के आटे के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें, इससे चेहरे पर निखार आएगा।

Credit: iStock

स्ट्रॉबेरी और केले का मास्क

अगर आपके चेहरे पर दाग- धब्बे हैं तो आर स्ट्रॉबेरी व केले का मास्क लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए केवल स्ट्रॉबेरी, केले, शहद और दही की जरूरत होगी।

Credit: iStock

मिलेगी बेदाग त्वचा

स्ट्रॉबेरी, केले, शहद और दही को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। यह स्किन से दाग- धब्बों को कम करने में मदद करेगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: ड्राई बालों के लिए बनाएं ये मास्क

ऐसी और स्टोरीज देखें