लंदन में आतंकी हमला, कई लोगों को चाकू मारकर घायल करने वाले शख्स को पुलिस ने किया ढेर

लंदन में आतंकी हमले की खबर है। यहां दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Man shot dead after stabbing in London Police describes it terror-related incident
लंदन में आतंकी हमला, चाकू से हमला करने वाले वाला हमलावर ढेर 
मुख्य बातें
  • दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
  • इस पूरी घटना को लंदन पुलिस ने आतंकी वारदात दिया करार
  • घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, ब्रिटिश पीएम बोले घायलों के जल्द स्वस्थ होने की करता हूं कामना

लंदन: दक्षिण लंदन के स्ट्राथम में 'आतंकी हमला' हुआ है। एक हमलावर ने चाकू से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया जिसके बादअधिकारियों ने गोली मारकर हमलावर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस वारदात को 'आतंकवादी- संबंधी' घटना के रूप में वर्णित किया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि यह पता चला है कि दो व्यक्तियों को चाकू मारा  गया है और इस घटना को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है।

 

 

 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर बताया, 'हम पुष्टि कर सकते हैं कि स्ट्रीथम हाई रोड में आज पुलिस की गोली मारे गए व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस शख्स ने कई लोगों को चाकू मार दिया था। परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है। इस घटना को आतंकवादी घोषित किया गया है। हम पता चला है कि दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं। हम उनकी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।' 

 

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस घटना के बाद ट्वीट करते हुए कहा, 'स्ट्राथम में हुई घटना पर सहायता करने वाली सभी आपातकालीन सेवाओं को धन्यवाद। इस घटना को पुलिस ने अब आतंकवाद से संबंधित घटना घोषित कर दिया है। मैं घायलों और प्रभावित सभी लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।'

पुलिस यह मान रही है कि इसमें कोई और संदिग्ध नहीं है। एक प्रवक्ता ने ने बताया 'हम अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और घटनास्थल पर कई घायल लोगों का इलाज कर रहे हैं।' आपको बता दें कि दो महीने पहले ही लंदन पुलिस ने मध्य लंदन के लंदन ब्रिज पर एक व्यक्ति की गोली मारकर ढेर कर दिया था। इस शख्स ने दो लोगों को मार दिया था जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

 

अगली खबर