Russia Ukraine Crisis:रूस-यूक्रेन विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा ऐलान, रूस पर लगाए 'आर्थिक प्रतिबंध'

दुनिया
रवि वैश्य
Updated Feb 23, 2022 | 02:47 IST

US President Joe Biden on Russia: रूस-यूक्रेन विवाद पर अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात कही।

US President Joe Biden on Russia
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एलान, रूस पर लगाए 'आर्थिक प्रतिबंध'  |  तस्वीर साभार: Twitter

US President Joe Biden on Russia Ukraine Crisis:रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी दो क्षेत्रों को अलग देश के रूप में मान्यता देने से रूस-यूक्रेन का विवाद चरम पर पहुंच गया है, इस क्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस (Russia) को लेकर कड़े कदम उठाने का घोषणा कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने (sanctions on Russia) और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान किया है। बाइडेन ने कहा है कि रूस, पश्चिमी देशों के साथ और व्यापार नहीं कर पाएगा।

उन्होंने साफ किया कि हमारे पास कई कदम हैं जो उठाए जाने हैं साथ ही उन्होंने कहा कि रूस को पश्चिमी देशों से मिलने वाली सहायता पर भी रोक लगाई जाएगी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐसा ऐलान किया है।

बाइडेन ने कहा कि हम दो बड़े वित्तीय संस्थानों, वीईबी और रूस के सैन्य बैंक पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। 

बाइडेन ने कहा है कि हम स्थिति का आकलन करते हुए हम कदम उठाने जा रहे हैं, बाइडेन ने कहा कि हमने नाटो गठबंधन के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। गौर हो कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना का जमावड़ा है।

 जो बिडेन ने कहा कि  यह (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देता है) अंतरराष्ट्रीय कानून का एक प्रमुख उल्लंघन है। हम रूस को उसके कार्यों से आंकने जा रहे हैं, शब्दों से नहीं...

जो बिडेन ने कहा कि यह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की शुरुआत है। पुतिन को लगता है कि उन्हें अपने पड़ोसियों के क्षेत्र पर नए तथाकथित 'देश' घोषित करने का अधिकार देता है? बिडेन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन मेरे विचार से अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए एक तर्क स्थापित कर रहे हैं, मेरे विचार में... वह बहुत आगे जाने के लिए एक तर्क स्थापित कर रहे हैं।

रूस की संसद ने पुतिन को देश के बाहर सेना के इस्तेमाल की इजाजत दी

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने सांसदों से रूस के बाहर बल प्रयोग की अनुमति देने का आग्रह किया था, इस पर रूस की संसद ने पुतिन को देश के बाहर सेना के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, माना जा रहा है कि सांसदों की ये मंजूरी यूक्रेन पर व्यापक हमले का रास्ता साफ कर सकती है।

अगली खबर