Highest Paid Bhojpuri Actors: ये हैं भोजपुरी के सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाले एक्‍टर्स, कम समय में बन गए करोड़पति

Highest Paid Bhojpuri Actors: बॉलीवुड के बाद अगर किसी स‍िनेमा के सबसे अधिक दीवाने हैं तो वो है भोजपुरी। भोजपुरी एक्‍टर्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स‍ितारों से कम नहीं है।

Highest Paid Bhojpuri Actors
Highest Paid Bhojpuri Actors 

Highest Paid Bhojpuri Actors: बॉलीवुड के बाद अगर किसी स‍िनेमा के सबसे अधिक दीवाने हैं तो वो है भोजपुरी। भोजपुरी एक्‍टर्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स‍ितारों से कम नहीं है। जैसे बॉलीवुड में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार का सिक्‍का चलता है, उसकी तरह भोजपुरी में भी चार सितारे हैं जिनका राज चलता है। इन सितारों ने कम समय में बड़ा मुकाम पाया है। कम समय में फर्श से अर्श तक का रास्‍ता तय किया है। आइये एक नजर डालते हैं इन सितारों पर-

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua)
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कोई मुकाबला नहीं है। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। वह भोजपुरी के महंगे एक्‍टर हैं और एक फ‍िल्‍म के ल‍िए 40 लाख रुपये तक लेते हैं। उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav )
दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद अगला नाम आता है खेसारी लाल यादव का। फ‍िल्‍में हों, गाना हो या कोई वीडियो, जिसमें खेसारी नजर आ गए, उसकी हिट होने की गारंटी पक्‍की। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। वह अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक फ‍िल्‍म के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। 

पवन सिंह (Pawan Singh)
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार पवन सिंह की दीवानगी जबरदस्‍त है। उनकी फ‍िल्‍म आती है तो फैंस खूब देखते हैं। उन्‍हें भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है और वह 35 लाख रुपये तक एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं। 

रितेश पांडेय 
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम है।  रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' ने खूब घूम मचाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

अगली खबर