IPL 2022: मुंबई के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने पर इमोशनल हुए रोहित, ये बात बोलकर दिखाया 'बड़े कप्तान वाला दिल'

क्रिकेट
भाषा
Updated Apr 25, 2022 | 18:49 IST

Rohit sharma on Mumbai Indians' poor performance: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में लगातार आठ हार मिलने के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Rohit sharma on Mumbai Indians poor performance
रोहित शर्मा (तस्वीर साभार- आईपीएल) 
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022
  • मुंबई को 8 मैच के बाद भी जीत नहीं मिली
  • मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से हो गई

मुंबई: रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया लेकिन ऐसा होता है। रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 36 रन की हार के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

'कई दिग्गज इस चरण से गुजरे हैं'

रोहित ने सोमवार को ट्वीट किया, 'इस टूर्नामेंट में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया लेकिन ऐसा होता है, कई खेल दिग्गज इस चरण से गुजरे हैं लेकिन मुझे यह टीम और इसका माहौल पसंद है।' उन्होंने लिखा, 'साथ ही शुभचिंतकों की सराहना करता हूं जिन्होंने अब तक टीम के प्रति भरोसा और निष्ठा दिखाई है।'

आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मौजूदा सत्र काफी मुश्किल रहा। चेन्नई की टीम हालांकि अब भी प्ले आफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

जलवा नहीं दिखा पाए ये खिलाड़ी

आईपीएल की बड़ी नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर