VIRAL VIDEO: घोड़े से रेस लगाते हुए DHONI का वीडियो वायरल, देखने वाला है माही का अंदाज

MS Dhoni Viral Video: एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni
एमएस धोनी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी का नया वीडियो सामने आया है
  • दिग्गज धोनी घोड़े के साथ दौड़के दिख रहे हैं
  • उनका यह वीडियो पत्नी साक्षी ने शेयर किया है

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैंस उनसे जुड़ी पोस्ट को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। परिवार के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे धोनी का अब एक और वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। धोनी वीडियो में रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घोड़े के संग दौड़ते माही का अंदाज देखने वाला है। 'कैप्टन कूल' का यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

शेटलैंड पोनी नस्ल का है धोनी का घोड़ा

साक्षी ने धोनी के रसिंग करने की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मजबूत, तेज।' उन्होंने हैशटैग में लिखा, 'प्लेटाइम, शेटलैंड पोनी और रेसिंग।' धोनी जिस घोड़े के साथ रेल लगा रहे हैं, उसे क्रिकेटर ने कुछ ही वक्त पहले अपने परिवार के हिस्सा बनाया है। धोनी का यह घोड़ा शेटलैंड पोनी नस्ल का है, जिसे स्कॉटलैंड से मंगाया गया है। इससे पहले धोनी ने परिवार में एक मारवाड़ी घोड़े को शामिल किया था। बता दें कि धोनी को जानवर पालने का बेहद शौक है। उनके पास घोड़ों के अलावा कुत्ते भी हैं। साथ ही गाय भी हैं।
 

आईपीएल के दूसरे चरण में दिखेंगे धोनी

आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद से धोनी रांची में रह रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अब सितंबर से फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं। दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन के बाकी मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में कराने का फैसला किया है। आईपीएल का दूसरा चरण सितंबर-अक्टूब में होगा। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन इस बार टीम अपने पुरान में नजर आई। चेन्नई ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार पांच जीत हासिल कीं। उसने 7 मैचों में से सिर्फ गंवाए। धोनी की अगुवाई में सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर