Indian bachelor cricketer : ये हैं भारतीय क्रिकेट के सबसे हॉट बैचलर, इन पर जान छिड़कती हैं हजारों लड़कियां

क्रिकेट
Updated Mar 16, 2022 | 14:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Indian bachelor cricketer : आईपीएल का 15वां संस्करण 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस लीग में कई ऋषभ पंत, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाने उतरेंगे, जो आज भारतीय क्रिकेट के सबसे हॉट बैचलर माने जाते हैं।

rishabh pant
rishabh pant style  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे क्रिकेटर अभी तक हैं बैचलर
  • सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं ये क्रिकेटर
  • इन युवा क्रिकेटरों की फैंस में लड़कियों की बहुत बड़ी तादाद

Indian bachelor cricketer : 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण में कई युवा खिलाड़ियों पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटर अपने खेल से सभी का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। इन क्रिकेटरों के लाखों प्रशंसक हैं और इसमें बड़ी संख्या लड़कियां की भी है। इसकी वजह यह है कि ये सभी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे हॉट बैचलर हैं। सोशल मीडिया पर भी ये क्रिकेटर काफी सक्रिय रहते हैं और इनकी हर तस्वीर और वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स किया जाता है। 

ऋषभ पंत के हेयर स्टाइल पर मरती हैं लड़कियां

दिल्ली के रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। वह भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान की होड़ में हैं। 24 वर्षीय पंत अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। खासतौर पर उनके हेयर स्टाइल पर लड़कियां मरती हैं। पंत अपने लंबे बालों को कई बार कलर करवा चुके हैं जो उन्हें काफी दिलकश बनाता है। पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 59 लाख फॉलोअर्स हैं। 

श्रेयस अय्यर के कमाल के डॉस स्टेप 

मुंबई के रहने वाले 27 साल के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही मे श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़े और धमाल मचा दिया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शानदार बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं औऱ वह बल्लेबाजी के अलावा अच्छे डांसर भी हैं। उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं, उनके डांस के मूव को फीमेल प्रशंसक भी काफी पसंद करती हैं। आईपीएल-15 में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 58 लाख हो गई है।

शुभमन स्टाइलिश कपड़ों से दिल जीत लेते हैं

पंजाब के रहने वाले 22 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टीम के सबसे दिलकश और स्टाइलिश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। जब वह क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो उन्हें दोस्तों के साथ घूमना और पार्टी करना बहुत पसंद आता है। गिल के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। प्रशंसक उनकी हर तस्वीर और वीडियो को काफी लाइक्स करते हैं। गिल का ड्रेस सेंस काफी अच्छा है। खासतौर पर वह काफी स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब तीन हजार फॉलोअर्स हैं। वह इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर