अर्जुन तेंदुलकर ने वर्कआउट के बाद दिखाए अपने 'एब्‍स', वायरल हुआ मुंबई के तेज गेंदबाज का फोटो

Arjun Tendulkar Workout Pic: महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने वर्कआउट के बाद अपनी एब्‍स दिखाई हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन इस समय नेट गेंदबाज दल का हिस्‍सा बनकर यूएई में हैं।

arjun tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर 
मुख्य बातें
  • अर्जुन तेंदुलकर इस समय यूएई में मुंबई इंडियंस के साथ हैं
  • अर्जुन तेंदुलकर नेट्स गेंदबाजी दल का हिस्‍सा बनकर यूएई में हैं
  • अगर कोई खिलाड़ी बाहर होता है तो अर्जुन को मुंबई इंडियंस में शामिल किया जा सकता है

दुबई: महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस समय यूएई में हैं। वह मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की तैयारियां कराने में मदद कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 2018 में यूथ टेस्‍ट मैचों में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। वह नेट गेंदबाजों के दल का हिस्‍सा बनकर यूएई गए हैं। वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर पहले भी मुंबई इंडियंस के अभ्‍यास सत्र का हिस्‍सा रहे हैं। इसके अलावा कई मौकों पर उन्‍होंने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्‍लेबाजों को भी नेट्स पर अभ्‍यास कराया है।

इस सप्‍ताह की शुरूात में अर्जुन तेंदुलकर ने पुष्टि की थी कि वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई जा रहे हैं। 20 साल के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर वर्कआउट के बाद की फोटो शेयर की है, जो वायरल हो चुकी है। अर्जुन तेंदुलकर ने इस फोटो में अपनी एब्‍स दिखाई हैं। राष्‍ट्रीय टीम और कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने चयन के लिए फिटनेस के मानदंड स्‍थापित कर रखे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आईपीएल के लिए अर्जुन तेंदुलकर अपनी फिटनेस पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं।

वैसे, नियम तो गैर रजिस्‍टर्ड खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं देते हैं, लेकिन यूएई में टीम कुछ खिलाड़‍ियों को लेकर गई है, ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है।

देखिए अर्जुन तेंदुलकर की फोटो

लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर अच्‍छे बल्‍लेबाज भी हैं और किसी भी क्रम पर बल्‍लेबाजी करके महत्‍वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। जूनियर क्रिकेट के अलावा अर्जुन मुंबई टी20 लीग का हिस्‍सा भी रहे हैं। वैसे, अर्जुन का सीनियर क्रिकेट में डेब्‍यू बाकी है। अर्जुन तेंदुलकर के पास इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम को गेंदबाजी करने का अनुभव भी है। तीन साल पहले उन्‍होंने यॉर्क गेंद डालकर जॉनी बेयरस्‍टो को चोटिल कर दिया था, जिसके चलते वह पूरे प्रैक्टिस सेशन से बाहर हो गए थे। कुछ दिन के बाद अर्जुन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भी विश्‍व कप फाइनल के लिए नेट पर गेंदबाजी की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
My favourite lift #trapbardeadlift A post shared by Arjun Tendulkar (@arjuntendulkar24) on

अर्जुन से उम्‍मीद है कि वह जल्‍द ही घरेलू क्रिकेट में डेब्‍यू करते नजर आएंगे। बहरहाल, मुंबई इंडियंस की टीम 19 सितंबर को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर