LSG vs RCB Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानें लखनऊ-बैंगलोर मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल

Today Match Pitch Report, LSG vs RCB, Mumbai weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में आज 31वां मैच खेला जाएगा , जिसमें मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। जानें कैसी होगी पिच और मौसम।

dy patil stadium pitch report
डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पिच रिपोर्ट 
मुख्य बातें
  • आज आईपीएल 2022 का 31वां मुकाबला खेला जाएगा
  • लखनऊ सुपरजायंट्स का मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा
  • डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच और मुंबई के मौसम का हाल जानें

Today IPL match pitch report, Lucknow vs Bangalore: लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर आईपीएल 2021 का 31वां मैच खेला जाएगा। यह हाई वोल्‍टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज आईपीएल 2022 की प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की लड़ाई भी होगी। दोनों ही टीमों ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। हालांकि, रन रेट के कारण इनके क्रम बदले हुए हैं।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम तीसरे स्‍थान पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्‍थान पर काबिज है। दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं और टूर्नामेंट में अब तक दमदार प्रदर्शन करती हुई आई हैं। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच जीते हैं। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया था। वहीं आरसीबी ने दिल्‍ली को 16 रन से मात दी थी। दोनों ही टीमें हारना नहीं चाहेंगी और नंबर-1 पर पहुंचने के लक्ष्‍य के साथ मैदान संभालेंगी।

RCB vs LSG Live Score: Check here Today Match Playing 11, Match Prediction, live score

लखनऊ और आरसीबी दोनों टीमों के स्‍टार खिलाड़‍ियों की भरमार है तो आज का मैच एक्‍शन पैक्‍ड होने की पूरी उम्‍मीद है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाना है। चलिए जानते हैं कि यहां की पिच से किसे मदद मिलेगी। मौसम क्‍या संकेत दे रहा है।

आज कैसी होगी डीवाय पाटिल स्‍टेडियम की पिच, लखनऊ-बैंगलोर मैच (LSG vs RCB Pitch Report)

लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। यहां की पिच अब तक असमान रही है। डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर अब तक आईपीएल 2022 के 10 मैच खेले जा चुके हैं। यहां पर कई मुकाबलों में 160 से कम का स्‍कोर बना है जबकि कई मुकाबलों में 180 रन के पार स्‍कोर गया है। 

यह भी पढ़ें: '2019 वर्ल्‍ड कप के वायरल मीम को रिक्रिएट किया', युजवेंद्र चहल ने अनोखा जश्‍न मनाने का किया खुलासा

यहां की पिच सपाट है, लेकिन धीमी गति की गेंद डालने से गेंदबाजों को फायदा भी मिलता दिखा है। मोटे तौर पर इस पिच को बल्‍लेबाजों का पक्षधर माना जा रहा है। यहां बड़ा स्‍कोर देखने को मिल सकता है। लखनऊ और आरसीबी के बैटिंग लाइन अप को देखते हुए 180 रन का अनुमानित स्‍कोर माना जा रहा है। ओस अहम भूमिका यहां निभाएगी। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है।

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Forecast)

लखनऊ और बैंगलोर के खिलाड़‍ियों को कड़ी गर्मी से नहीं जूझना पड़ेगा क्‍योंकि यह मुकाबला शाम में खेला जाना है। मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि बारिश की जरा भी संभावना नहीं है तो फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। मुंबई का तापमान दिन में 31 डिग्री तक रहने की संभावना है, जो शाम को घटकर 26 डिग्री सेलसियस तक पहुंच जाएगा। शाम के समय में उमस भी ज्‍यादा नहीं रहेगी। यह 69 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। हवा 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जाएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर