MI vs LSG Playing 11, Dream11 Prediction: मुंबई इंडियंस आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ संभालेंगी मैदान!

IPL 2022, MI vs LSG Team Playing 11 Today Match, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Dream11 Team Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 37वां मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस आज इस प्‍लेइंग 11 को आजमा सकती है।

mumbai indians predicted playing 11
मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मैच आज
  • मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा मुकाबला
  • मुंबई इंडियंस आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकती है

IPL 2022, MI vs LSG Team Playing 11 Today Match, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Dream11 Team Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज वानखेड़े स्‍टेडियम पर घमासान होगा। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच बेहद खास रहने वाला है क्‍योंकि उनके मेंटर और मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर का जन्‍मदिन भी है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है और आज उसकी कोशिश लखनऊ को हराकर अपना खाता खोलने की होगी। साथ ही साथ वो महान सचिन तेंदुलकर को बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में आखिरी स्‍थान पर है और उसके प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदें भी न के बराबर हैं।

मुंबई की प्रॉबलम यह रही है कि उसके प्रमुख खिलाड़‍ियों ने अपनी छवि के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। यही वजह है कि टीम लगातार मुकाबले हारी है। आज रोहित शर्मा पहली जीत दर्ज करने के लिए मुंबई इंडियंस की इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकते हैं।

ओपनर्स - रोहित शर्मा और इशान किशन

मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर्स मौजूदा आईपीएल में संघर्ष करते हुए नजर आए है। आज इन दोनों की कोशिश अपना फॉर्म तलाशने की होगी और साथ ही साथ टीम को बेहतरीन शुरूआत दिलाना चाहेंगे। रोहित शर्मा की कोशिश अच्‍छी शुरूआत को बड़े स्‍कोर में तब्‍दील करने की होगी। युवा इशान किशन विस्‍फोटक अंदाज में रन बनाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

मिडिल ऑर्डर - डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के लिए डेवाल्‍ड ब्रेविस ने कुछ मौकों पर अच्‍छा प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने प्रभावित किया है और लखनऊ के खिलाफ वो बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। सूर्यकुमार यादव एकमात्र मुंबईकर हैं, जिन्‍होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वो इसी लय को जारी रखना चाहेंगे। तिलक वर्मा ने भी अपनी काबिलियत दिखाई है और एक बार फिर वो टीम के लिए उम्‍दा योगदान देना चाहेंगे। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्‍यास लेने वाले पोलार्ड अपनी उपयोगिता के मुताबिक बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे।

ऑलराउंडर्स - ऋतिक शौकीन और जयदेव उनादकट

ऋतिक शौकीन टीम में नए हैं और उनसे टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद होगी। शौकीन पर गेंद के साथ-साथ बल्‍ले से भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा होगी। जयदेव उनादकट ने गेंद और बल्‍ले दोनों से प्रदर्शन किया और वो अब दमदार प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे।

गेंदबाज - डेनियल सेम्‍स, राइली मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। बुमराह से विकेट निकालने की टीम को उम्‍मीद होगी। डेनियल सेम्‍स और राइली मेरेडिथ भी किफायती गेंदबाजी करके विकेट निकालकर लखनऊ पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, जयदेव उनादकट, डेनियल सेम्‍स, राइली मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर