दिल्लीः होली पर तबियत से कटे 3000 से ज्यादा चालान, शराब पीकर और बिना हेलमेट चला रहे थे गाड़ी

Delhi Police challan:होली के दिन दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 3000 चालान काटे जिनमें करीब 100 लोग शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे

traffic challan delhi
प्रतीकात्मक फोटो 
मुख्य बातें
  • 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए
  • 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए
  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किये गए

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को होली पर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 3,000 से अधिक चालान काटे इनमें से 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3,282 चालान किए गए, जिनमें से 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए।

इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किये गए।

कुल 3,282 चालान किए गए, जिनमें से 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किये गए।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे होली के त्योहार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचे और कोविड-19 महामारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए घरों में ही इस त्योहार को मनाएं साथ ही चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक तरीके से त्यौहार मनाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर