Love Affair: कमरे के अंदर प्रेमी संग थी वो महिला, बाहर पति कर रहा था इंतजार, आगे जो हुआ..

क्राइम
ललित राय
Updated Apr 07, 2021 | 12:48 IST

Amritsar Crime News: अमृतसर में एक महिला को अपने पति के साथ चालबाजी महंगी पड़ गई। वो अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची इस बात से अंजान की अगला पल उसके खुशियों को काफूर कर देगा।

Love Affair: कमरे के अंदर प्रेमी संग थी वो महिला, बाहर पति कर रहा था इंतजार, आगे जो हुआ..
अमृतसर के एक होटल का वाक्या 

अमृतसर। फर्ज करिए कि कोई शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ होटल जाए और उसका पति होटल के कमरे के बाहर अगवानी करते मिलें तो नतीजा क्या होगा। इसके दो जवाब हो सकते हैं या तो पति कुछ ना बोले या लानत मलानत कर दे। कुछ ऐसा ही अमृतसर के एक शख्र के साथ हुआ। एक महिला अपने प्रेमी  संग होटल में पहुंचती लेकिन इस बात से अजान की अगला पल उसके लिए मुश्किलों भरा होगा। पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग देखा तो फिर क्या था लात घूसों की बरसात की। शायद यह मामला दुनिया की नजरों में ना आता अगर सीसीटीवी कैमरे में वो नजारा कैद ना होता।  

तलाक का चल रहा था केस
अब पूरे मामले को समझने की जरूरत है। दरअसल महिला का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक तरफ उसने अपने पति से पैसे लिए। लेकिन दूसरी तरफ तलाक से मुकर गई। इस बीच महिला के पति को कहीं से जानकारी लगी कि वो अपने प्रेमी के साथ किसी निजी होटल में है तो वो अपने दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और अपनी पत्नी को पीट दिया। 

मोबाइल पर बात करने से शक बढ़ा
अब इस केस में यह भी समझने की आवश्यकता यह है की पीटने वाले शख्स और मार खाने वाली महिला का पहचान क्या है। महिला का पति पुलिस कांस्टेबल और महिला की प्रेमी एसजीपीसी में काम करता है। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी की किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वो उसे धोखा दे रही थी। है 

कांस्टेबल पति का कहना है कि उसकी पत्नी हमेशा उससे लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करना उसकी फितरत बन चुकी थी। कई दफे उनके बीच सुलहनामा कराया गया। लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आती थी। कुछ महीनों के बाद उसने अपने पत्नी के व्यवहार में बदलाव देखा। वो लगाकर फोन पर बात करती रहती थी और वहीं से उसे शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। 

अगली खबर