Police man raped Russian: रूसी महिला के साथ पुलिस वाले ने 12 साल तक किया रेप! खिलाई नशीली दवा

क्राइम
Updated Oct 11, 2019 | 17:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Russian Women raped by Police man: एक महिला ने पुलिसकर्मी पर उसे नशीली दवा खिलाने और उसके साथ रेप करने के आरोप लगाए हैं।

Rape
रूसी महिला के साथ रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) 

नई दिल्ली: एक 38 वर्षीय रूसी महिला ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिल के अनुसार पुलिसकर्मी ने उसे नशीली दवा खिलाई और साल 2004 से 12 साल तक उसके साथ रेप किया। पुलिस वाला एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है और पिंपरी-चिंचवड में सेवारत है।

इस बारे में पुलिस के वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखा गया था और इसके बाद आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई। महिला ने दावा किया है कि पुलिस अधिकारी ने उसे अगवा करने के बाद बहुत गलत ढंग से रखा। महिला ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान से है और उसकी चार बहने हैं जो माता पिता के साथ रूस में रहती हैं।

महिला ने यह भी कहा कि पुलिसवाला उसके साथ मारपीट भी करता था। महिला ने कहा कि पुलिसकर्मी से उसे एक बच्चा भी है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी और डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। शहर में पुलिस की प्रवक्ता प्रणय अशोक एफआईआर को दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अगली खबर