शादी के लिए दूल्हे की तलाश में थी महिला, मेट्रोमोनियल साइट पर जिससे हुआ प्यार- उसी ने किया रेप

महिला ने शादी विवाह कराने वाली वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी और उसकी मुलाकात यहां इस शख्स से हुई। धोखे से बुलाकर राजधानी दिल्ली में शख्स ने महिला के साथ रेप किया।

Rape with a woman looking for a groom
दूल्हे की तलाश कर रही महिला के साथ रेप 
मुख्य बातें
  • शादी के लिए लड़के की तलाश कर रही महिला को शख्स ने दिया धोखा
  • धोखे से महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध, बाद में दिया धोखा
  • ऑनलाइन वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात, चैट पर हुई थी बात

नई दिल्ली: प्यार वैसे तो दुनिया की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक माना जाता है लेकिन इसके नाम पर धोखा देने के मामले भी लगातार सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला के विश्वास का आरोपी ने गलत फायदा उठाया। महिला शादी के लिए दूल्हे की तलाश में थी और इसी दौरान एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई। हालांकि आरोपी शख्स सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला के साथ प्यार का झूठा नाटक कर रहा था।

27 साल की महिला के साथ कथित तौर पर एक 30 वर्षीय शख्स ने रेप किया। दक्षिणी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में शादी की बात करके महिला को शख्स ने हवस का शिकार बनाया। महिला तलाक की प्रक्रिया से होकर गुजर रही थी और इसके साथ ही दूसरी शादी का विकल्प पर भी विचार कर रही थी। 8 मार्च को पुलिस ने रेप केस दर्ज कर लिया है और शाह खावर अली (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नोएडा में एक फर्म के साथ काम करता है।

एक शिकायत में महिला ने कहा है कि उसने मेट्रोमोनिएल वेबसाइट (विवाह विज्ञापन से जुड़ी ऑनलाइन साइट) पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। यहां महिला की मुलाकात अली से हुई और उसने शख्स के साथ चैट पर बात करना शुरु किया। 1 जनवरी 2020 को शख्स ने जसोला में महिला को मिलने के लिए बुलाया।

अली ने महिला को राजी कर लिया और डिफेंस कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में दोनों रात में ठहरे। कथित तौर पर रात में यहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए लेकिन इसके बाद शख्स ने महिला को नजरअंदाज करना शुरु कर दिया। पुलिस ने मामले को दर्ज करके आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

अगली खबर