महिला शव के साथ पुलिसकर्मी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई घटना

क्राइम
Updated Dec 05, 2019 | 14:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महिला शव के साथ एक पुलिसकर्मी ने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जानिए कहां का है ये मामला-

woman dead body
महिला शव  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुलिसकर्मी ने महिला शव के साथ की बेहद शर्मनाक हरकत
  • पुलिसकर्मी के वर्दी में लगे कैमरे में कैद हुई ये शर्मनाक हरकत
  • जांच के घेरे में आई पुलिस को जांच पूरी होने तक विभाग ने छुट्टी पर भेजा

नई दिल्ली : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पुलिस विभाग का एक कर्मचारी जांच के घेरे में है। दरअसल उसकी वर्दी पर लगे कैमरे में जो फुटेज कैद हुई है उससे बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है। उसकी वर्दी में लगे कैमरे में आए फुटेज के मुताबिक उसने एक महिला के शव के साथ बेहद शर्मनाक हरकत की थी, और उसकी ये करतूत कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इस बारे में जानकारी मिली है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हम इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकते हैं क्योंकि ये पुलिस विभाग के अंदर का मामला है।

इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि इसका खुलासा तब हुआ जब ऑफिसर और उसका पार्टनर फोन कॉल पर एक महिला के बारे में बातें कर रहे थे। उस महिला की मौत हो गई थी। 

उसने बताया कि व्यक्ति (आरोपी) उस जगह पर गया जहां पर महिला का शव रखा गया था। वहां पर जाकर उसने महिला शव के स्तनों के साथ गलत हरकतें करने की कोशिश की थीं। 

हालांकि उसने अपनी वर्दी पर लगे कैमरे को ऑफ कर दिया था, लेकिन दो मिनट का बफर उस डिवाइस में कैद हो गया। 
अधिकारियों ने बताया कि फुटेज का खुलासा एक रुटीन जांच के दौरान हुआ। ये फुटेज सामने आने पर सबके चेहरे पर गुस्से का भाव आ गया था।

पुलिस का कहना है कि ये कानून के खिलाफ है। किसी भी मृतक खास कर महिला के साथ सम्मान का भाव रखना चाहिए। विशेष तौर पर किसी पुलिसकर्मी से इस तरह की उम्मीद ना के बराबर की जाती है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पूरी होने तक पुलिसकर्मी को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

अगली खबर