Bihar Police Constable Admit Card 2021: जारी हुए बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2021: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 आज यानी 25 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, पीईटी का आयोजन 15 नवंबर से किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी csbc.bih.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड और अन्य विवरण डाउनलोड करने के चरण यहां देखे जा सकते हैं...

bihar police driver constable admit card
Bihar Police Constable Admit Card 2021: एडमिट कार्ड जारी 
मुख्य बातें
  • बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी
  • ड्राइवर कांस्टेबल के पद के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड
  • 15 नवंबर, 2021 से होगी पीईटी परीक्षा 

Bihar Police Driver Constable Admit Card 2021: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 आज यानी 25 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी csbc.bih.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड और अन्य विवरण डाउनलोड करने के चरण यहां नीचे देखे जा सकते हैं।

बिहार पुलिस में चालक कांस्टेबल पद के लिए प्रवेश पत्र केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल द्वारा जारी किया गया है। उम्मीदवार आज यानी 25 अक्टूबर, 2021 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Police Constable Admit Card 2021 bihar police official site csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। बता दें, यह एडमिट कार्ड Central Selection Board of Constable or CSBC द्वारा जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड केवल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट या PET के लिए जारी किए गए हैं। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अधिक विवरण csbc.bih.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

पीईटी उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में पास होंगे। ड्राइवर कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा 1 जनवरी, 2021 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल, 2021 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में 30% अंक प्राप्त किए हैं, वे पीईटी के लिए उपस्थित हो सकेंगे। CSBC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, PET का आयोजन शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल, गरदानीबाग, पटना में किया जाएगा।

Bihar Police Constable Admit Card 2021 download बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड

  1. Download Driver Constable (05/2019) Physical Test Admitcard डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, उम्मीदवार "Download your e-Admit Card for PET of Bihar Police Driver Constable. (Advt. No. 05/2019)" नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड के लिए क्रेडिंशियल इंफॉर्मेशन साथ होना जरूरी है। 
  4. इस दौरान आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार डाउनलोड करने के साथ प्रिंटआउट भी ले लें।

पीईटी के लिए उपस्थित होने के दौरान, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान प्रमाण ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और स्थान जैसे विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें के पीईटी के दौरान, उन्हें अन्य प्रमाण पत्र जैसे जैसे कि उनका जाति प्रमाण पत्र, जन्म तिथि दिखाने वाला मैट्रिक प्रमाण पत्र भी लाने होंगे। पीईटी के दौरान उम्मीदवारों को कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, सैनिटाइजर रखना।

अगली खबर