CBSE Class 10th Result 2022: CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, देखें बीते वर्षों की तुलना में इस बार का पास प्रतिशत

CBSE Class 10th Result 2022 on www.parikshasangam.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Class 10th Results 2022: CBSE class 10th term 2 results Likely to be out today at official website cbse.gov.in, Know pass percentage for previous years
CBSE कक्षा 10वीं के बीते वर्षों का पास प्रतिशत 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई आज जारी कर सकता है कक्षा 10वीं के रिजल्ट।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी होगा।
  • बीते वर्ष सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 99.04% दर्ज किया गया था।

CBSE Class 10th Term 2 Results 2022 on www.parikshasangam.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 22 जुलाई, 2022 कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये परिणाम आज दोपहर 2 बजे के करीब घोषित किए गए हैं। इससे पहले आज सुबह सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर चुका है। एक बार कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने के बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। 

रिजल्ट के साथ ही सभी लोगों को उम्मीद है कि इस वर्ष सीबीएसई के कक्षा 10वीं के छात्रों को पास प्रतिशत बीते वर्षों के मुकाबले और भी बेहतर हो सकता है। इसके पहले आइए बीते वर्षों के पास प्रतिशत पर एक नजर डालते हैं-

वर्ष पास प्रतिशत
2021 99.04%
2020 91.46%
2019 91.10%
2018 86.7%
2017 93.12%

Read More- सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Check CBSE 10th Class Previous years statistics

वर्ष कुल छात्र लड़कों का उत्तीर्ण% लड़कियों का उत्तीर्ण%   कुल मिलाकर उत्तीर्ण%
2022 21,50,608 98.89 99.24   99.04
2021 1873015 90.14 93.31 91.46
2020 1761078 90.14 92.45 91.1
2019 1624682 85.32 88.67 86.7
2018 1660123 93.4 92.5 93.06
2016 1489021 96.11 96.36 96.21
2015 1365488 96.98 97.82 97.32
2014 1325247 98.73 99.05 98.86

Read More- दोपहर 2 बजे से देखें CBSE 10th का रिजल्ट, छात्रों के अंक 30:70 वेटेज पर होगा

कक्षा 12वीं के कुल 92.71% छात्रों ने पास की परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। बता दें कि कुल 92.71% छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 आज दोपहर 2 बजे जारी होंगे। छात्रों के अंक 30:70 वेटेज मानदंड के अनुसार घोषित किए गए हैं, जहां टर्म 1 से 30% अंकों और टर्म 2 के 70% अंकों की गणना की गई है। 

बता दें कि सीबीएसई के कक्षा 10वीं के परिणामों का इंतजार लगभग 21 लाख छात्र कर रहे हैं। सीबीएसई के कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 24 मई, 2022 को  समाप्त हुई थी।

अगली खबर