GATE 2022 Answer Key: कैसे चेक करें गेट 2022 आंसर की? कल 21 फरवरी को होगी जारी

GATE Answer Key 2022 release Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़गपुर की ओर से सोमवार 21 फरवरी को GATE 2022 आंसर की जारी की जाएगी। यहां जानिए डाउनलोड करने का तरीका और विवरण।

gate 2022 Answer Key
गेट 2022 आंसर की 
मुख्य बातें
  • GATE परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का खत्म होने जा रहा इंतजार।
  • आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी होंगे परिणाम।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल एड्रेस और पासवर्ड की मदद से करें लॉग इन।

GATE Answer Key 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी, खड़गपुर सोमवार 21 फरवरी को गेट 2022 उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी करेगा। जो भी उम्मीदवार गेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर आंसर की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की पर मंगलवार, 22 फरवरी से शुक्रवार, 25 फरवरी तक आपत्ति उठा सकते हैं।

GATE 2022 रिजल्ट गुरुवार, 17 मार्च, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार सोमवार, 21 मार्च 2022 से अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

Also Read: UGC NET Final Answer Key 2021: एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट परीक्षा फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

गेट आंसर की 2022 कैसे देखें (How to Download Gate 2022 Answer Key)

  1. आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर / ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
  4.  'सब्मिट' पर क्लिक करें।
  5. आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  6. आंसर की को चेक करें और अगर आपत्ति हो तो इसे उठाएं।
  7. उम्मीदवार को प्रत्येक सवाल के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also Read: RBI Assistant Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में सहायक पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, 950 पदों पर ऐसे करें आवेदन

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) एक परीक्षा है जो मुख्य रूप से कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम और भर्ती में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है।

GATE 2022 का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और 6 अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, विभाग की ओर से किया जाता है।

अगली खबर