UPSC CSE Prelims Result 2021: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, आज upsc.gov.in पर हो सकते हैं घोषित

UPSC CSE Prelims Result 2021, UPSC Civil Services, IAS Prelims result 2021: यूपीएससी 2021 परिणाम में सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर पीडीएफ फाइल में दिखाई देंगे, जिसे वेबसाइट के 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में अपलोड किया जाएगा।

UPSC IAS Result 2021 to announce on upsc.gov.in
यूपीएससी आईएएस का रिजल्ट 2021 (Photo Credit-iStock) 
मुख्य बातें
  • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 29 अक्टूबर को हो सकता है घोषित
  • upsc.gov.in पर उम्मीदवार देख सकते हैं परिणाम
  • जानिए वेबसाइट के किस सेक्शन में किस फॉरमेट में आएंगे UPSV Prelims 2021 के परिणाम

UPSC CSE Prelims Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) शुक्रवार 29 अक्टूबर को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्‍ट का पीडीएफ व्हाट्स न्यू सेक्शन में आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर पीडीएफ में दिखाई देंगे, जिसे वेबसाइट के 'नया क्या है (What's New)' सेक्शन पर अपलोड किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को सूची में अपना नाम नहीं मिलता है, तो वह यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र नहीं है।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के पीडीएफ परिणाम पर अपना नाम खोजने पर, आपको अपना यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को यूपीएससी आईएएस 2021 की अंतिम मेरिट सूची के लिए शामिल किया जाएगा।

इस साल, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 712 खाली पदों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्री परीक्षा 2021 के लिए लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

UPSC ने इस साल की शुरुआत में UPSC IAS 2020 के परिणामों की घोषणा की थी। 545 पुरुषों और 216 महिलाओं सहित कुल 761 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। 2020 में, UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 को पास करने वाले शीर्ष 25 उम्मीदवारों में कुल 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं।

बिहार के कटिहार जिले के कुमारी पुर गांव के रहने वाले शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया था और जागृति अवस्थी और अंकिता जैन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे। 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने भी अपने पहले प्रयास में 15वीं रैंक हासिल करके प्रतिष्ठित परीक्षा पास की थी।

अगली खबर