XAT 2022 Analysis and Cut Off: सीबीटी मोड में आयोजित हुई XAT परीक्षा, यहां चेक करें एनालिसिस और संभावित कट ऑफ

एजुकेशन
Updated Jan 02, 2022 | 14:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

XAT 2022 Analysis and expected Cut Off: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2022) का आयोजन 2 जनवरी 2022 को किया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई थी। पेपर के बाद से तमाम जानकार और संस्‍थान इसके कट ऑफ को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।

XAT 2022 Analysis and expected Cut Off
XAT 2022 Analysis and expected Cut Off (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • पेपर का स्‍तर जांचने के लिए चेक करें एनालिसिस
  • 2 भागों में विभाजित किया गया था पेपर
  • निबंध खंड से भी एक सवाल पूछा गया था

XAT 2022 Analysis and expected Cut Off: XLRI की ओर से आज जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT 2022) का आयोजन किया गया। यह परीक्षा  कंप्यूटर आधारित यानि सीबीटी मोड में आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक आयोजित की गई थी। अब विभिन्‍न कोचिंग संस्थान और जानकार XAT 2022 उत्तर कुंजी और विश्लेषण जारी कर रहे हैं। ऐसे में हम भी आपके लिए आज के पेपर का एनालिसिस लेकर आए हैं। जिसमें जानने की कोशिश करेंगे कि पेपर का स्‍तर कैसा था। 

2 भागों में बंटा था पेपर 
इस बार XAT परीक्षा में 5 खंड थे। पेपर को 2 भागों में बांटा गया था। भाग 1 में मौखिक और तार्किक क्षमता, निर्णय लेने, मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या से संबंधित प्रश्न थे। वहीं भाग 2 में सामान्य ज्ञान और निबंध लेखन से प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में 101 प्रश्न थे, जिनमें से 100 MCQ प्रश्न थे और 1 एक वर्णनात्मक प्रश्न था।

ये था परीक्षा का पैटर्न 
इस परीक्षा में मौखिक और तार्किक क्षमता वाले प्रश्नों की कुल संख्या 26 थी। निर्णय लेने वाले 21 प्रश्न पूछे गए थे और मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या से, परीक्षा में 28 प्रश्न शामिल थे। वहीं भाग 2 में सामान्य ज्ञान के 25 सवाल थे और निबंध खंड में केवल 1 प्रश्न पूछा गया था। यदि किसी उम्मीदवार को पीआई राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है, तो इस खंड में उत्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।

माइनेस मार्किंग भी थी शामिल 
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। गलत उत्तरों के लिए, 0.25 अंक की माइनेस मार्किंग की जाएगी। वहीं प्रत्येक अनुत्तरित प्रश्न के लिए 0.10 अंक काटा जाएगा। हालांकि ये अंक 8 सवालों का जवाब न देने पर काटा जाएगा। 

Read Also: Neet PG Counselling

संभावित कट ऑफ 
XAT 2022 के लिए कट ऑफ का अनुमान परीक्षा के स्‍तर को देखते हुए लगाया जा रहा है। ये अलग अलग संस्‍थानों पर भी निर्भर करता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार SPJIMR मुंबई में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को 90+ स्कोर करने की आवश्यकता है। वहीं एक्सएलआरआई जमशेदपुर के लिए 95-96+ तक कट ऑफ जाने की संभावना है। इसी तरह दूसरे कॉलेजों का भी कट ऑफ हाई जा सकता है। 

परीक्षा के रिलज्‍ट आमतौर पर 3 सप्ताह के भीतर घोषित किए जाते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि XAT 2022 का परिणाम 24 या 25 जनवरी, 2022 तक जारी किया जा सकता है। XAT का परिणाम xatonline.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

अगली खबर