Assembly Election 2022: अर्चना गौतम, अनुकृति गुसाईं ही नहीं, ये महिला राजनेता भी हॉटनेस से चुनाव में लगा चुकी हैं 'आग'

Hot & Beautiful Female Politicians list: चुनाव के दौरान जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही हैं, उनमें अर्चना गौतम और अनुकृति गुसाईं हैं। अर्चना गौतम जहां उत्तर प्रदेश में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड से चुनावी मैदान में हैं।

hot and beautiful female Politicians Who Famous During Election For Glamorous
अर्चना गौतम और अनुकृति गुसाईं  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पांच राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस ने अर्चना गौतम को हस्तिनापुर से बनाया है अपना उम्मीदवार
  • अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस टिकट से लड़ रही हैं चुनाव

Hot & Beautiful Female Politicians list: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) होने जा रहे हैं। चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। वैसे तो उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, सबकी नजरें उत्तर प्रदेश (UP Assembly Election 2022) पर टिकी हैं। क्योंकि, यहां राजनीति की ऐसी बिसात बिछी है, जिसने अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए हैं। चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इतना ही नहीं वोटर्स को लुभाने के लिए ग्लैमर का जबरदस्त तड़का भी लगा है। चुनाव के दौरान जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही हैं, उनमें अर्चना गौतम और अनुकृति गुसाईं हैं। अर्चना गौतम जहां उत्तर प्रदेश में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड से चुनावी मैदान में हैं।

भारतीय राजनीति में वैसे तो कई सदाबहार और खूबसूरत राजनेता रही हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ इस लिस्ट में काफी नाम जुड़े। पिछले कुछ दिनों से यूपी में अर्चना गौतम का नाम काफी गूंज रहा है। कांग्रेस पार्टी ने एक्ट्रेस अर्चना गौतम को मेरठ की हॉट सीट माने जाने वाली हस्तिनापुर से टिकट दिया है। अर्चना गौतम को पार्टी ने जैसे टिकट दिया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। उनके कई वीडियो वायरल हुए और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। उनके अलावा उत्तराखंड से अनुकृति गुसाईं की भी काफी चर्चा हो रही है। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं। कांग्रेस पार्टी ने अनुकृति को लैंसडाउन से चुनाव मैदान में उतारा है। अनुकृति को बिकिनी मॉडल के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो अनुकृति पेशे से इंजीनियर हैं। लेकिन, उन्होंने कई ब्यूटी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया है। लेकिन, इनसे पहले भी कई महिला राजनेता हॉटनेस से चुनाव में 'आग' लगा चुकी है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

hot and beautiful female Politicians Who Famous During Election For Glamorous

नुसरत जहां

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नुसरत जहां काफी सुर्खियों में रही थीं। नुसरत जहां एक अभिनेत्री और राजनेता हैं। बंगाली सिनेमा में उनकी एक अलग पहचान है। 2019 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बशीरहाट से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। नुसरत जहां ने चुनाव में जीत हासिल की, लेकिन चुनाव के दौरान उन्हें भी काफी ट्रोल किया गया था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने निखिल जैन से शादी की। लेकिन, कुछ ही समय बाद उनकी शादी कंट्रोवर्सी में आ गई। 

hot and beautiful female Politicians Who Famous During Election For Glamorous

अंगूरलता डेका

एक समय अंगूरलता डेका की काफी चर्चा हुई थी। अंगूरलता राजनीति में आने से पहले मॉडल और एक्ट्रेस थीं। 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने असम के बतद्रोबा से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अंगूरलता ने चुनाव में जीत भी हासिल की थी। हालांकि, उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी। लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।  

hot and beautiful female Politicians Who Famous During Election For Glamorous
नवनीत रवि राणा

2019 लोकसभा चुनाव में नवनीत रवि राणा भी काफी चर्चा में रही थीं। नवनीत ने शिवसेना उम्मीदवार को 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। नवनीत  तेलुगु एक्ट्रेस रह चुकी हैं। चुनाव के दौरान उनकी कई ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

hot and beautiful female Politicians Who Famous During Election For Glamorous


ये भी पढ़ें -  मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल रही हैं हरक सिंह रावत की बहू, बिकिनी फोटोज से धूम मचा चुकी हैं कांग्रेस की अनुकृति गुसाईं

मिमी चक्रवर्ती

नुसरत जहां के साथ-साथ 2019 लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती की भी काफी चर्चा हुई थी। टीएमसी ने जादवपुर से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। मिमी ने भी चुनाव में जीत हासिल की। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मिमी को सबसे खूबसूरत सांसद का खिताब भी दिया जा चुका है। चुनाव के दौरान उनकी कई तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। 

अगली खबर