UP Election 2022: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ तीसरे चरण का मतदान, 60 फीसदी से अधिक लोगों ने की वोटिंग

UP Third Phase Voting: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला।

UP Election 2022: Polling for the third phase concluded peacefully, more than 57 percent people voted
यूपी में तीसरे चरण में 60 फीसदी से अधिक लोगों ने की वोटिंग 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ तीसरे चरण का मतदान
  • छिटपुट जगहों को छोड़कर सभी सीटों पर शांतिपूर्ण रहा मतदान
  • शाम 6 बजे तक करीब 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया है। शाम 6 बजे बजे तक औसतन 60.46% मतदान हो चुका था और फाइनल आंकड़ा आने तक इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहा। तीसरे चरण में दो करोड़ 16 लाख मतदाता मताधिकार करने के योग्य थे जिनमें से  एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता शामिल रहे।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है जिनमें 97 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अखिलेश की पत्‍नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव ने इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान किया। मुलायम सिंह यादव व्‍हील चेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

विभिन्न जगहों पर मतदान प्रतिशत

  1. औरैया में शाम 5 बजे तक कुल 58.67 % मतदान हुआ
  2. दिबियापुर विधानसभा 61.41% 
  3. बिधूना 57.69 % मतदान पड़े।
  4. इटावा- 5 बजे तक कुल मतदान -- 58.33 %
  5. जसवंतनगर (199)--- 59.85 %
  6. सदर (200 ) --- 57.2%
  7. भर्थना (201)--- 58%

हाथरस:- 5 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार है।

  1. विधानसभा क्षेत्र हाथरस -78 में 57.61 प्रतिशत हुआ है। 
  2. विधानसभा क्षेत्र सादाबाद-79 में 60.44 प्रतिशत तथा 
  3. विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ- 80 में 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  4. हाथरस जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल मतदान का प्रतिशत 58.95 प्रतिशत है।

हमीरपुर मतदान प्रतिशत

  1. राठ - 58.47%
  2. हमीरपुर- 57.63%
  3. कुल- 58.05%

फर्रुखाबाद शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

  1. (192)कायमगंज (सु.) - 62.14
  2. (193) अमृतपुर - 60.50
  3. (194) फर्रुखाबाद सदर- 51.50
  4. (195) भोजपुर - 67.21
  5. कुल - 61.34

जनपद एटा विधानसभा सामान्य निर्वाचन - 2022 मतदान प्रतिशत अपडेट- 05 बजे तक

  1. 103- अलीगंज विधानसभा - 64.30% 
  2. 104- एटा सदर विधानसभा

महोबा जिले में 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत- कुल मतदान -61.54 प्रतिशत

  1. महोबा 61.59 प्रतिशत, 
  2. चरखारी 61.48 प्रतिशत

फ़िरोज़ाबाद में 05 बजे तक मतदान प्रतिशत 57. 35

तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं।


 

अगली खबर