Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आया आमिर का नया अवतार, बिना पगड़ी के क्लीन शेव में आए नजर

बॉलीवुड
Updated Feb 29, 2020 | 15:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aamir Khan new look from Laal Singh Chaddha: आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। पोस्टर में वे पगड़ी बांधे दाढ़ी में दिखे थे, अब उनका नया क्लीन शेव लुक सामने आया है।

Aamir Khan new look from Laal Singh Chaddha
Aamir Khan new look from Laal Singh Chaddha  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लाल सिंह चड्ढा में इस लुक में भी दिखेंगे आमिर खान
  • सामने आया बिना दाढ़ी-मूछों वाला लुक
  • इसमें आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक बार फिर आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। दोनों पंजाब में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में आमिर के किरदार की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी, जिसमें वे अलग-अलग लुक्स में दिखेंगे।

कुछ वक्त पहले ही आमिर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वे हैवी दाढ़ी-मुंछों में सिर पर पेस्टल पिंक पगड़ी बांधे नजर आ रहे थे। इस पोस्टर में चैकर्ड शर्ट में बैठे हुए आमिर मुस्कुरा रहे थे। इस पोस्टर में वे ट्रेन में बैठे हुए थे। इसके साथ आमिर ने लिखा कि सत श्री अकाल जी, मैं लाल हूं....लाल सिंह चड्ढा। लेकिन अब फिल्म से आमिर का नया लुक सामने आया है। जिसमें वे बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akfpi) on

आमिर का नया लुक आया सामने
दरअसल आमिर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। जिसमें वे एक फैन के साथ दिख रहे हैं। यहां आमिर यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसे उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लुक बताया जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा के पहले पोस्टर में जहां आमिर सरदार जी बने दिखे थे, वहीं यहां वे क्लीन शेव में चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अलग-अलग रूपों में इसे भी एक माना जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareena.arabfc) on

इस फिल्म पर बनी है लाल सिंह चड्ढा
बता दें कि आमिर और करीना ने नवंबर में चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। जिसमें करीना एक गुलाबी रंग के सूट में बिल्कुल सिंपल अवतार में दिख रही थीं। लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनर फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। जो साल 1994 में आई थी। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर