इस डर से सुबह 6 बजे कॉल करके आयुष शर्मा ने अर्पिता खान को किया था प्रपोज, सलमान खान ने दिया था ये रिएक्शन

Aayush Sharma & Arpita Khan love story: सलमान खान की बहन अर्पिता खान अरैंज मैरिज करने वाली थीं। आयुष शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने अर्पिता को प्रपोज किया और सलमान का क्या रिएक्शन था।

Aayush Sharma & Arpita Khan love story
Aayush Sharma & Arpita Khan love story  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आयुष शर्मा और अर्पिता खान की लव स्टोरी
  • अरैंज मैरिज करने वाली थीं अर्पिता खान
  • आयुष शर्मा ने ऐसे किया था प्रपोज

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अर्पिता ने साल 2014 में आयुष शर्मा से शादी रचाई थी। आयुष और अर्पिता के दो बच्चे आहिल और आयत हैं। पिछले साल सलमान के जन्मदिन पर ही आयत का जन्म हुआ था। हाल ही में आयुष ने अर्पिता को प्रपोज करने और इस पर सलमान के रिएक्शन के बारे में बताया।

एक वेबसाइट से बातचीत में आयुष ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे 2009 में मुंबई आए थे और इसके दो साल बाद साल 2011 में वे अर्पिता से मिले। कुछ ही वक्त में दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए। आयुष और अर्पिता को लगा कि वे एक-दूसरे को सबसे ज्यादा समझते हैं और दोनों को प्यार हो गया। हालांकि कहानी में एक ट्विस्ट भी है, क्योंकि अर्पिता पहले अरैंज मैरिज करने वाली थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aaysharma) on

अरैंज मैरिज करने वाली थीं अर्पिता
दरअसल अर्पिता ने आयुष को बताया कि वे अब सैटल होना चाहती हैं और वे अरैंज मैरिज करने का सोच रही है। ये सुनकर आयुष पेनिक हो गए। उन्होंने बताया कि मैंने अर्पिता को सुबह 6 बजे कॉल करके बताया कि मैं उन्हें पसंद करता हूं। अर्पिता ने उनके प्रपोजल का जवाब देने में एक दिन का वक्त लगाया। इस दौरान आयुष सोच रहे थे कि अगर अर्पिता ने हां नहीं कहा तो उनका दिल टूट जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arpitakhansharma) on

सलमान ने दिया ये रिएक्शन
अर्पिता के हां बोलने के बाद आयुष के सामने सबसे बड़ा काम उनके भाईयों सलमान, सोहेल और अरबाज खान को मनाने का था। आयुष ने बताया कि वे एक बार रात को अर्पिता के साथ उनके घर पर फिल्म देख रहे थे। अर्पिता के कुछ और दोस्त भी आने वाले थे, लेकिन वे नहीं आ पाए। ऐसे में आयुष को इस प्लान को लेकर संशय था। लेकिन जब अर्पिता ने उन्हें बताया कि सलमान कजरत में हैं तब वे कंफर्टेबल हो गए। लेकिन जब वे फिल्म देख रहे थे तो एकदम से सलमान आ गए और उनके सामने खड़े हो गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए आयुष से कहा, 'हाय, मैं सलमान खान हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arpitakhansharma) on

सोहेल खान को लगा था झटका
आयुष ने बताया कि वे और सोहेल खान लंबे वक्त तक एक ही जिम में वर्कआउट करते थे। एक दिन सोहेल ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की, उन्हें तब ये नहीं पता था कि आयुष अर्पिता को डेट कर रहे हैं। जब अर्पिता ने आयुष को सोहेल से मिलवाया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने चौंक कर पूछा, 'तुम?' हालांकि बाद में आयुष और अर्पिता के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल गई और दोनों ने शादी रचा ली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर