आयुष शर्मा ने किया खुलासा, अर्पिता ने क्यों लिया था सलमान के जन्मदिन पर बच्चे को जन्म देने का फैसला

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने हाल ही में बेटी आयत को जन्म दिया था। अब अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने बताया कि अर्पिता ने यह फैसला क्यों लिया था।

Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma with their kids
Arpita Khan Sharma and Aayush Sharma with their kids  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्यों लिया था सलमान खान के बर्थडे वाले दिन बच्चे के जन्म का फैसला
  • आयुष ने बताया कि सलमान ने उनसे गिफ्त मांगा था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया
  • मालूम हो कि हाल ही में अर्पिता ने बेटी आयत को जन्म दिया है

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में दूसरी बार मामा बने हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने 27 दिसंबर, 2019 को यानी सलमान के बर्थडे वाले दिन बेटी आयत को जन्म दिया। यह जानकारी पहले ही सामने आ गई थी कि अर्पिता अपने भाई सलमान को जन्मदिन का तोहफा देना चाहती हैं और इसीलिए वो ये कदम उठाएंगी। अब अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने बताया कि आखिर अर्पिता ने यह फैसला क्यों लिया।

आयुष ने बताया कि अर्पिता की डिलीवरी डेट दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में ड्यू थी। सलमान इस बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने अपना बर्थडे गिफ्ट मांगा जिसके बाद सोच समझकर इस बच्चे को उनके जन्मदिन पर जन्म देने का फैसला लिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

 

आयुष ने कहा कि अब वो फार्महाउस पर जाकर सलमान और आयत दोनों का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। एक तरफ सलमान की पार्टी होगी और दूसरी तरफ बच्चों की। आयुष ने आयत के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल वो सोती हैं, खाती हैं और अपनी मां के साथ मजे करती हैं।

आयुष ने अपने बेटे आहिल के बारे में बात करते हुए बताया कि वो काफी चिंतित रहते हैं और बड़े भाई के तौर पर आयत की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। आयुष ने कहा, 'आहिल ने सोचा था कि यह बच्चा उनके साइज का होगा तो वो उसके साथ खेल सकेंगे लेकिन अब वो बड़े भाई के तौर पर आयत का बहुत ख्याल रखते हैं। आहिल की इजाजत के बिना कोई भी आयत से नहीं मिलता। वो आयत का नाम नहीं ले पाते को वो उसे हयात कहते हैं।' 

 

बता दें कि अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 को शादी की थी। शादी के बाद साल 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ और अब हाल ही में अर्पिता दूसरी बार मां बनी हैं जिसे लेकर पूरा परिवार काफी खुश और एक्साइटेड है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर