इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आदित्य पंचोली, विवादों से रहा है गहरा संबंध

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का आज जन्मदिन है और वो 57 साल के हो गए हैं। वो पिछले कई सालों से एंटरटेनमेंट जगत में एक्टिव हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक्टर की नेट वर्थ के बारे में।

Aditya Pancholi
Aditya Pancholi 
मुख्य बातें
  • आज बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का जन्मदिन है।
  • आदित्य पंचोली ने फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्टिंग रोल से बनाई पहचान।
  • जानें कितनी है एक्टर की नेट वर्थ और उनके विवादों के बारे में।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का आज जन्मदिन है और वो 57 साल के हो गए हैं। आदित्य का जन्म 04 जनवरी 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। आदित्य पंचोली ने साल 1986 में फिल्म शहादत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टेलिविजन फिल्म सोने का पिंजरा, सियाही, कलंक का टीका, अफसर की साली और मरयम की बेटी में काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा से कदम रखा। 

इन फिल्मों में किया काम

आदित्य पंचोली को लीड एक्टर की जगह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर पहचान मिली। साल 1997 में उन्होंने सपोर्टिंग रोल्स करने शुरू किए और वो फिल्म यस बॉस, हमेशा, देवता, जंजीर, हफ्ता वसूली, बेनाम, बाघी, जंग, आंखें, जानी दुश्मन और मुसाफिर जैसी फिल्मों में काम किया। 

नेट वर्थ

आदित्य पंचोली की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

विवाद

अगर आदित्य पंचोली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो कई बार विवादों में फंस चुके हैं। जिसमें कई गंभीर आरोप भी एक्टर पर लगे। अब तक इन विवादों में आ चुका है एक्टर का नाम

- आदित्य पंचोली की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं पूजा बेदी की 15 वर्षीय मेड ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया था। 

- जनवरी 2013 में आदित्या का कथित तौर पर अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के साथ एक झगड़ा हो गया था और लड़ाई एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी हालांकि पुलिस ने एक्टर को छोड़ दिया था। बाद में पंचोली ने उसी पड़ोसी को कार पार्किंग के मुद्दे को लेकर धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

- 11 मई 2010 को आदित्य का अपने दोस्त व एक्टर रोनित रॉय संग एक नाइट क्लब में झगड़ा हो गया था। पब्लिकली दोनों के बीच तीखी बहस हुई और झगड़ा काफी बढ़ गया। इसके बाद आदित्य की पत्नी जरीना वहाब ने झगड़ा खत्म करवाया।

- आदित्य का अफेयर खुद से 23 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत संग अफेयर रहा है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आदित्य ने उन पर हाथ उठाया था और उनके सिर पर मारा था।

आदित्य ने साल 2004 के बाद साल 2010 में चंदन अरोड़ा की फिल्म स्ट्राइकर से कमबैक किया। इसके बाद नो फिल्म रश, हृदयनाथ, मुंबई मिरर, रेस 2, जय हो, ढिश्कियाऊं, हीरो और बाजीराव मस्तानी में नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर