Arpita Khan Second Child Name Ayat: सलमान खान की भांजी का नाम आया सामने, जानें क्या है इसका मलतब

बॉलीवुड
Updated Dec 27, 2019 | 15:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arpita Khan Second Child Name: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से मामा बन गए हैं। एक्टर अपने 54वें जन्मदिन पर मामा बने हैं। बता दें कि अर्पिता खान ने हाल ही में बेटी का जन्म दिया है।

Salman Khan and Arpita Khan
Salman Khan and Arpita Khan 
मुख्य बातें
  • जन्म के कुछ घंटों बाद ही अर्पिता खान शर्मा ने बेटी का नामकरण कर दिया है।
  • हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत खास अंदाज में किया है।
  • अर्पिता खान सी सेक्‍शन के जरिए मां बनी हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि एक्टर एक बार फिर से मामा बन गए हैं। हाल ही में उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार मां बनी है। सलमान खान के जन्मदिन पर बहन अर्पिता खान ने बेटी को जन्म दिया है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान सी सेक्‍शन के जरिए मां बनी हैं। दरअसल उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वो भाई के जन्मदिन पर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

अर्पिता खान अपने खान भाईयों की लाडली हैं। लेकिन सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास है। जी हां, दोनों की ये बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है। अर्पिता भाईयों के साथ तस्वीर भी अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं सलमान खान की भांजी का नाम सामने आ गया है। अर्पिता खान शर्मा ने अपनी बेटी का नाम आयत रखा है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

अर्पिता ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए वेलकम कार्ड शेयर की है। इसे शेयर करते हुए लिखा- हमारी बेटी का दुनिया में स्वागत है। आभारी और अतिप्रिय। उनके इस तस्वीर पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

 

बता दें कि अर्पिता के बेटे का नाम आहिल है। वहीं बेटी का नाम उन्होंने अयात रखा है। अयात का मतलब चमत्कार या प्रमाण होता है। अपने भाई के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अर्पिता खान शर्मा ने बेटी के जन्म के कुछ घंटें बाद ही नामकरण भी कर दिया है। वहीं इस मौके पर पूरा परिवार काफी खुश हैं। इसके अलावा आयुष शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा कि हमें एक सुंदर बच्ची का आशीर्वाद मिला है। शुक्रिया आप सभी का जिन्होंने आयत को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया।

 

 

वहीं सलमान खान ने भी अपनी भांजी का खास अंदाज में स्वागत किया है। उन्होंने लिखा- इस खूबसूरत दुनिया में आयत का स्वागत है। पूरे परिवार को ये बेस्ट गिफ्ट देने के लिए अर्पिता और आयुष का शुक्रिया। मैं दुआ करता हूं कि इसे पढ़ने वाला हर शख्स उसके लिए दुआ करे और वो बड़ी होकर हम सबको गौरांवित करें। प्यार और इज्जत के लिए आपका शुक्रिया। आप लोग बहुत दयालु हैं,शुक्रिया....।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर