एक नहीं दो लग्जरियस अपार्टमेंट्स की मालकिन बनीं काजोल, मुंबई के जुहू में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी 

Kajol Buys Two Apartments: बॉलीवुड अदाकारा काजोल ने हाल ही में मुंबई के जुहू में दो लग्जरियस अपार्टमेंट्स खरीदे हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

Kajol buys two apartments in juhu, bollywood actress buys two luxurious apartments in juhu worth crore rs
Kajol 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं काजोल।
  • मुंबई के जुहू में काजोल ने खरीदे दो नए अपार्टमेंट्स।
  • बेहद आलीशान और कीमती हैं यह अपार्टमेंट्स।

Kajol Buys Two Luxurious Apartment In Juhu: भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं अदाकारा काजोल आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने मुंबई के जुहू में दो नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में अपनी जगह बना रही हैं। काजोल ने जो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं उनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह दो अपार्टमेंट्स जूहू के अनाया बिल्डिंग में स्थित हैं। स्क्वायर फीट इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, काजोल ने अनाया बिल्डिंग के दसवें फ्लोर पर 2 फ्लैट्स खरीदे हैं। इन दोनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। अदाकारा ने यह दोनों फ्लैट्स इस साल जनवरी महीने में खरीदे थे।

करोड़ों में है फ्लैट्स की कीमत ‌

अदाकारा ने जुहू में बेहद आलीशान फ्लैट्स खरीदे हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। इन दोनों प्रॉपर्टीज की कीमत जानकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे। इन दोनों प्रॉपर्टीज की कीमत को मिला दिया जाए तो अदाकारा को यह दोनों फ्लैट्स तकरीबन 11.95 करोड़ में पड़े हैं। खबरों के अनुसार, इन दोनों फ्लैट का कारपेट एरिया 2000 स्क्वायर फीट है। अदाकारा द्वारा खरीदे गए आलीशान फ्लैट उनके बंगले के आसपास स्थित हैं। इस प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट्स पर तृक्षा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और काजोल विशाल देवगन के सिग्नेचर हैं। 

Also Read: जब राज कुमार ने उड़ाया था बप्पी लहरी का मजाक, पार्टी में कह दी थी इतनी बड़ी बात

Also Read: आज होगा बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, अमेरिका से परिवार संग मुंबई लौटा बेटा बप्पा लहरी

काजोल के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार त्रिभंगा: टेढ़ी मेढ़ी क्रेजी में नजर आई थीं। काजोल के साथ इस फिल्म में रेणुका शहाणे, तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी थे। इस फिल्म में अदाकारा के अभिनय ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को पिछले साल जनवरी के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर