Bollywood News 1 Mar 2022: सुखी होगी शिल्पा शेट्टी की अगली फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने की महाशिवरात्रि की पूजा

Top 5 Bollywood News 1 March 2022: शिल्पा शेट्टी फिल्म सुखी में नजर आने वाली हैं। वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने रखी पूजा। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Bollywood News 1 March 2022
Bollywood News 1 March 2022 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी फिल्म सुखी में नजर आने वाली है।
  • महाशिवरात्रि के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने की पूजा।
  • वायरल हुई सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फोटो।

Bollywood News 1 March 2022: शिल्पा शेट्टी के लिए साल 2021 काफी बुरा रहा। बुरे दौर को पीछे छोड़कर अब शिल्पा शेट्टी नई फिल्म सुखी के जरिए वापसी कर रही हैं। वहीं, माशिवरात्रि के मौके पर आशुतोष राणा ने शिव तांडव स्त्रोत के हिंदी अनुवाद का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा प्रियंका ने अमेरिका में शिवरात्रि के । जानिए बॉलीवुड की आज की पांच बड़ी खबरें।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म सुखी (Shilpa Shetty Film Sukhee) का ऐलान किया है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सुखी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'थोड़ी बेधड़क सी हूं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशर्म करते है तो क्या, किसी से कम नहीं हैं मेरे ख्वाब।' शेरनी, छोरी और जलसा के बाद अब टीसीरीज और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट एक बार फिर सुखी के लिए एक हुए हैं। फिल्म के जरिए सोनल जोशी डायरेक्शन में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 

 Shilpa Shetty New Film 'Sukhee': शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल है, हालांकि पिछले कई सालों से वह बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर वह हमेशा से सक्रिय रही हैं. साल 2019 में करीब 13 साल बाद शिल्पा की बड़े पर्दे पर वापसी की खबर आई थी, खबर थी कि वह फिल्म 'निकम्मा' से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं, लेकिन अब तक इस फिल्म का कोई अता पता नहीं है. इसी बीच अब शिल्पा की एक नई फिल्म का ऐलान हो चुका है. (फोटो साभारः Instagram @theshilpashetty)

वायरल हुई सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा की फोटो
सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दुल्हन के जोड़े में खड़ी सोनाक्षी सिन्हा को सलमान खान अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये एक फर्जी फोटो है,जिसे फोटोशॉप के जरिए एडिट किया गया है। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें एकदम फर्जी है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, दोनों ने कहा कि ये महज एक अफवाह है। 

photo

प्रियंका चोपड़ा ने मनाई महाशिवरात्रि
देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ये त्योहार धूमधाम से मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने सात समुद्र पार अमेरिका में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ पूजा की। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शिवरात्रि पूजा की फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका और निक के अलावा उनकी स्टाइलिस्ट ज्योती बैठी हुई है। मंदिर में भगवान शिव की बेहद बड़ी मूर्ति रखी हुई है। तीनों के अलावा वहां पर पुजारी भी बैठे हुए हैं।

Also Read: मोहित रैना, रोहित बख्शी से लेकर मलखान सिंह तक, पर्दे पर इन कलाकारों ने निभाया महादेव का रोल

आशुतोष राणा ने गाया शिव तांडव स्त्रोत 
महाशिवरात्रि पर एक्टर आशुतोष राणा ने अपनी आवाज में शिव तांडव स्त्रोत का हिंदी अनुवाद रिलीज किया है। महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आज जारी किया गए इस वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शिव तांडव स्तोत्र का उसी लय और ताल में प्रिय आलोक श्रीवास्तव द्वारा हिन्दी में किया गया सरल भावानुवाद निश्चित ही करोड़ों-करोड़ शिवानुरागियों के आनंद का कारण बनेगा। महादेव से प्रार्थना है की वे संसार में व्याप्त विकृति का संहार कर प्रकृति का रक्षण व संवर्धन करें, हर हर महादेव।'

बॉबी देओल ने बताई डिप्रेशन से जूझने की कहानी
Spotboye से बातचीत में बॉबी देओल ने डिप्रेशन से जूझने की कहानी बताई। बॉबी ने कहा, 'तीन साल तक मैं पूरी तरह से अपने दुखों में डूबा हुआ था। मैंने अपने आप को जाना। इस परिस्थिति से निकलने में केवल एक ही शख्स ने मेरी मदद की और वह था मैं खुद।'

bobby: Is Bobby Deol playing the man who lands in soups because of his brutal honesty? - Exclusive! | Hindi Movie News - Times of India

बॉबी देओल आगे कहते हैं, 'मैंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी लेकिन, मैंने एकदम से गलत फिल्मों का चुनाव किया। इसने काम नहीं किया और मुझे काम नहीं मिला।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर