Bollywood News: दीया मिर्जा की हुई शादी तो जोधा अकबर के 13 साल पूरे, जानें 15 फरवरी की 5 बड़ी बॉलीवुड खबरें

15 February Top Bollywood News: हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों से जुड़ी कई खबरें सोमवार 15 फरवरी को सामने आई हैं। एक नजर डालते हैं मनोरंजन जगत की ऐसी ही 5 सुर्खियों पर।

15 february 2021 bollywood top 5 news Full list
बॉलीवुड खबरें। 
मुख्य बातें
  • फिल्म इंडस्ट्री से रोज कोई न कोई हलचल की खबर सामने आती रहती है।
  • आज 15 फरवरी के दिन भी कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आई हैं।
  • एक नजर डालते हैं मनोरंजन जगत की ऐसी ही 5 सुर्खियों पर।

बॉलीवुड यानी कि हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से रोज कोई न कोई हलचल की खबर सामने आती रहती है और किसी ना किसी सेलेब से जुड़ी कोई ना कोई सुर्खियां चर्चा में जरूर होती हैं। शनिवार को यानी आज 15 फरवरी के दिन भी कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आई हैं, जो दिनभर चर्चा में भी बनी रहीं। आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही टॉप 5 न्यूज पर।

जोधा अकबर को पूरे हुए 13 साल
भारतीय सिनेमा की चर्चित ऐतिहासिक फिल्मों में जोधा अकबर एक मानी जाती है। आशुतोष गोवारिकर की जोधा अकबर को सिनेमा जगत में खूब सराहा गया। ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म जोधा अकबर को रिलीज हुए आज 13 साल पूरे हो गए हैं। 13 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म निर्माता सुनीता गोवारीकर ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए हाथियों के बारे में एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया है। जोधा अकबर बॉलीवुड की सबसे भव्य फिल्मों में से एक है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunita.gowariker)

दीया मिर्जा ने की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज (15 फरवरी) बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए। वेडिंग तस्वीरों में दुल्हन बनीं दीया बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। दीया ने रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। वहीं वैभव रेखी वाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। दीया और वैभव ने 2019 में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू की थी और जल्द ही बंधन में बंधने का फैसला भी कर लिया। दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने इस पारंपरिक वेडिंग में 50 से कम लोगों की उपस्थिति में शादी रचाई। कपल की शादी संगीत समारोह से शुरू हुई और इसमें कई प्री-वेडिंग पार्टी जैसे कई फंक्शन हुए।

जम्मू एंड कश्मीर के गवर्नर से मिले सितारे
कोरोना वायरस और लॉकडाउन में एंटरटेनमेंट सहित कई इंडस्ट्री के काम पर असर पड़ा है। हालांकि अब निर्माताओं ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए देश में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। अब एकता कपूर, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी, इम्तियाज अली, करण जौहर, रोहित शेट्टी जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और नीतीश्वर कुमार से मुलाकात की। राज्य में फिल्मों की शूटिंग को लेकर ये खास मुलाकात हुई।

हाई कोर्ट से सुशांत की बहन को राहत
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। लेकिन इस मामले में सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ केस बरकरार रखा है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर यह केस दर्ज किए गए थे। रिया ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर 2020 को दिवंगत अभिनेता की बहनों प्रियंका और मीतू पर केस दर्ज कराया था और एफआईआर में सुशांत की मौत में उनकी भागीदारी का गंभीर आरोप लगाया गया था। रिया ने आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के एक चिकित्सक से मिलकर उनकी मानसिक स्थिति को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक गलत पर्चा लिखा था। सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

जॉन अब्राहम हुए घायल
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक में बिजी हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने इस आगामी प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है। शूटिंग शुरू होने के बाद से अभिनेता जॉन अब्राहम लगातार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेट से अपडेट शेयर कर रहे हैं। जॉन अब्राहम की इस फिल्म में बहुत से एक्शन सीक्वेंस हैं और वो एक सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गए हैं। हाल ही में जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर ट्यूबलाइट के साथ हिट होने की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक टीम मेंबर जॉन अब्राहम की गर्दन पर लगी चोटों से निकलते खून को पोंछती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक टीम मेंबर ये बोलता दिख रहा है कि ये असली खून है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर