Brahmastra: बुरी शक्तियों का सर्वनाश करेंगे रणबीर, ब्रह्मा से जुड़ा है अमिताभ का रोल तो व‍िष्णु से प्रेरित है नागार्जुन का किरदार

फिल्म ब्रह्मास्‍त्र में सभी किरदार ऊर्जा और शक्तियों से परिपूर्ण हैं जो दर्शकों को अद्भुत अहसास देंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र आज रिलीज हो गई है।

Brahmastra Release Cast and Roles
Brahmastra Release Cast and Roles 
मुख्य बातें
  • जाने माने निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी है फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र
  • इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी
  • सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय भी आएंगे नजर

Brahmastra Release Cast and Roles: जाने माने निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र आज रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म को साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज टलती रही। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देगी क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा।

इसका नाम 'ब्रह्मास्त्र' रखने का कारण है कि इसमें जो ऊर्जा, ज्ञान और ताकत है वो प्राचीन भारत से मिलती है। कहा जा रहा है कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी जिसका का बजट 500 करोड़ के आसपास है। फिल्म में सभी किरदार ऊर्जा और शक्तियों से परिपूर्ण हैं जो दर्शकों को अद्भुत अहसास देंगे।     

रणबीर कपूर और आलिया (Ranbir Alia Role in Brahmastra)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है। रणबीर कपूर के पास ऐसी शक्ति है कि आग भी उनका बाल बांका नहीं कर सकती लेकिन वह इससे अनजान हैं। अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर वह फिल्म में बुरी शक्तियों का सर्वनाश करते नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है।

अमिताभ बच्चन 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद सबसे महत्वपूर्ण किरदार अमिताभ बच्चन का होगा। उनका किरदार भगवान ब्रह्मा से प्रेरित है। अमिताभ बच्चन के बताए रास्ते पर चलकर रणबीर कपूर फिल्म में बुरी शक्तियों का सर्वनाश करते नजर आएंगे। उनका रोल साझा करते हुए करण ने लिखा- गुरू है गंगा ज्ञान की । काटे भाव का पाश! गुरू उठा ले अस्त्र जब । करे पाप का नाश

नागार्जुन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा। नागार्जुन का लुक साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा था- सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके, अंधकार भी थर थर कांपे। हाथों में जिसके है हज़ारों नंदियों का बल। पोस्टर में नागार्जुन के हाथ में दैवीय शक्तियां नजर आ रही हैं। 

मौनी रॉय

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

मौनी रॉय का लुक सबसे खौफनाक है और इससे हिंट मिलता है कि फिल्म ने वह निगेटिव रोल में नजर आ सकती है। टीजर में मौनी रॉय का खतरनाक लुक सामने आया है। मौनी की लाल आंखों में ज्वाला नजर आ रही है। मौनी रॉय का अंदाज बेहद ज्यादा क्रूर है। यही नहीं, टीजर में मौनी रॉय और रणबीर कपूर के बीच जबरदस्त लड़ाई भी नजर आ रही है। उनका लुक साझा करते हुए करण ने लिखा-  कर ले सबको वश में अपने, अँधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है |

शाहरुख खान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फिल्म में शाहरुख खान का एक स्पेशल कैमियो रोल होने वाला है। करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र की क्लिप दिखाई है, जिसमें एक शख्स कुछ सुपर नेचुरल शक्तियों से लड़ रहा है। यह शख्स शाहरुख खान हैं। वीडियो के साथ करण जौहर ने लिखा, 'वानरास्त्र की असीम शक्तियां का रहस्य आठ दिनों में खुलेगा। वानरास्त्र से माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार भगवान हनुमान जैसा होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर