Video: रणवीर नहीं इन खास लोगों के साथ दीपिका सेलिब्रेट करेंगी 34वां बर्थडे, एक दिन पहले ही काटा जन्मदिन का केक

Deepika padukone Viral Video: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म छपाक का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस इस बार 34वां जन्मदिन अपने पति रणवीर सिंह के साथ नहीं मनाएंगी।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण नहीं मनाएंगी 34वां जन्मदिन
  • हाल ही में एक्ट्रेस का एक खास वीडियो सामने आया है।
  • दीपिका पादुकोण की फिल्म इसी महीने 10 तरीख को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म छपाक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को रिलीज होने में कुछ दिन बचे हैं। ऐस में एक्ट्रेस फिल्म को दुनियाभर में जमकर प्रमोट कर रही हैं। यही वजह है कि इस बार वो अपना 34वां जन्मदिन रणवीर सिंह के साथ नहीं बल्कि कुछ खास लोगों के साथ सेलिब्रट करने जा रही हैं। वहीं एक दिन पहले एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अपना बर्थडे केक काटा। 

हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो मीडिया के सामने केक काटती नजर आ रही हैं।बता दें कि एक्ट्रेस जैसे एंट्री करती है वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं। इस दौरान सभी ने एक्ट्रेस के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया, जिसके बाद उन्होंने अपना बर्थडे केक काटा। वहीं केक काटने से पहले मेघना गुलजार और विक्रांत मेसी उन पर फूल छिड़कते नजर आए।

दरअसल एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में होंगी। जहां वो अपना 34वां जन्मदिन एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ मनाएंगी। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि एक्ट्रेस एसिड अटैक सर्वाइवर का मशहूर कैफे शिरोज भी जाएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

बता दें कि दीपिका पादुकोण की ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। वहीं विक्रांस मेसी उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देंगे। जो उनके संघर्ष के भरे दिनों में हमेशा साथ खड़े रहें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट फिल्म इसी महीने 10 तारीख को रिलीज होने वाली है। वहीं आने वाले दिनों में एक्ट्रेस छपाक के अलावा फिल्म में 83 में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर