Deepika, Ranveer Christmas Photos: दीपिका-रणवीर ने फैंस को किया क्रिसमस विश, क्यूट फोटोज में दिखी केमिस्ट्री

बॉलीवुड
Updated Dec 25, 2019 | 18:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone & Ranveer Singh Christmas Photos: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने क्रिसमस के मौके पर ट्री के साथ फोटोज शेयर कर अपने फैंस को विश किया है।

Deepika Padukone & Ranveer Singh Christmas Photos
Deepika Padukone & Ranveer Singh Christmas Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह क्यूट फोटोज के साथ किया क्रिसमस विश
  • फोटोज में इस अंदाज में आए नजर
  • दोनों की ये फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं

बुधवार यानि 25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस के रंग में रंगा दिख रहा है। सब क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। आम लोगों की तरह सेलेब्स भी इस फेस्टिवल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिसमस की फोटोज शेयर की हैं। रणवीर ने जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें वे दीपिका को माथे पर किस करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यही सब मैं क्रिसमस के लिए चाहता हूं। फोटो में रणवीर एक वाइट स्ट्राइप्स वाले रेड स्वेटशर्ट में स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं दीपिका एक ऑरेंज स्वेटर में नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
All I want for Christmas A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दीपिका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है। इसके साथ छपाक एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया कि हमारी तरफ से मैरी क्रिसमस। साथ ही दीपिका ने मजाक करते हुए ये भी लिखा कि पर्सनलाइज्ड क्रिसमस ट्री डेकोरेशन सर्विस के लिए कृप्या दीपिका एंड कंपनी से संपर्क करें।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम 'मालती' है। वहीं विक्रांत मेसी इसमें उनके बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में नजर आएंगे। छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 में साथ में दिखने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर