द‍िशा पाटनी की पक्‍की सहेली है क्र‍िकेटर हार्द‍िक पांडया की मंगेतर Natasa Stankovic, देखें इनकी फन टाइम Photos

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से सगाई कर ली है। क्या आप जानते हैं कि नताशा एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की खास दोस्त हैं।

Natasa Stankovic with Hardik Pandya and Disha Patani
Natasa Stankovic with Hardik Pandya and Disha Patani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक्ट्रेस नताशा से दुबई में सगाई कर ली
  • नताशा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खास दोस्त हैं
  • जानकारी के मुताबिक दोनों बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में रूममेट रह चुकी हैं

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से न्यू ईयर के मौके पर सगाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। हार्दिक ने अपनी सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने नताशा और अपनी सगाई की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इसमें नताशा अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं, इसे शेयर कर हार्दिक ने लिखा, 'मैं तेरा, तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान'। मालूम हो कि दोनों ने दुबई में एक स्पीडबोट पर सगाई की।

हार्दिक की गर्लफ्रेंड और सरबेरियन एक्ट्रेस नताशा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खास दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में दोनों रूममेट रह चुकी हैं। दोनों शॉपिंग से लेकर हॉलीडे तक पर साथ में जा चुकी हैं। दिशा पहले कई बार नताशा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nataša Stanković (@natasastankovic__) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nataša Stanković (@natasastankovic__) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नताशा आखिरी बार इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' में नजर आईं थीं। इसके अलावा नताशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नच बलिए में भी नजर आईं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nataša Stanković (@natasastankovic__) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

 

 

'डीजे वाले बाबू' से मिली पहचान 

मालूम हो कि नताशा सर्बिया में जन्मी और पली बढ़ी हैं। उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद साल 2012 में वो मुंबई आईं। नताशा बिग बॉस के 8वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। नताशा ने साल 2013 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्याग्रह में आइटम सॉन्ग किया। इसके बाद वो बादशाह के गाने 'डीजे वाला बाबू' में नजर आईं, जिससे उन्हें पहचान मिली। वो हॉलीडे और फुकरे जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर