RIP Irrfan Khan: इरफान खान को पिता मानती थी मैनेजर, कई साल से रख रही थी पसंद-नापसंद का खास ख्याल

Irrfan Khan Manager Tribute: इरफान खान की मैनेजर मनप्रीत उन लोगों में से हैं जिन्होंने बीते वर्षों में उनको बेहद करीब से देखा और जाना है....

irrfan khan Stylist And manager Manpreet Bacchhar Emotional Tribute To his Father Figure
मैनेजर के साथ इरफान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इरफान के निधन की खबर सुनकर सब शॉक्ड हैं।
  • इरफान खान की मैनेजर का भी यही हाल है।
  • इरफान की मैनेजर मनप्रीत ने अपने बॉस को श्रद्धांजलि दी है। 

इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। 29 अप्रैल 2020 को इरफान ने कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। इरफान के निधन की खबर सुनकर सब शॉक्ड हैं। हर किसी को ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि अब वो फिर कभी इरफान खान को नहीं देख सकेंगे। इरफान खान की मैनेजर का भी यही हाल है। कई साल से इरफान खान के साथ काम कर रहीं उनकी मैनेजर मनप्रीत ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखकर अपने बॉस को श्रद्धांजलि दी है। 
इरफान खान की मैनेजर मनप्रीत ने लिखा, 'मैं जिंदगीभर के लिए इरफान खान की ऋणी हूं। उनके जैसा कोई नहीं है और ना ही कोई कभी होगा। वो जिंदगीभर के लिए मेरे गुरु, मेरे पिता और मेरे मार्गदर्शक रहेंगे। सभी लोगों को धन्यवाद। आप(इरफान खान) हमेशा याद किए जाएंगे।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mann012) on

मैनेजर मनप्रीत उन लोगों में से हैं जिन्होंने बीते वर्षों में इरफान खान को बेहद करीब से देखा और जाना है। मनप्रीत हमेशा ही इरफान खान की पसंद और नापसंद का खास ख्याल रखती थीं। जब कभी इरफान का मूड ठीक नहीं होता तो मनप्रीत ही वो शख्स होतीं जो फोटोग्राफर्स से फोटो क्लिक ना करने के लिए कहतीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mann012) on

यहां तक कि कई बार जब इरफान खान अपने ड्रेसअप स्टाइल से फैन्स को सरप्राइज देते तो मनप्रीत ही इसके पीछे की क्रिएटर होतीं। वो इरफान के लिए कूल आउटफिट लेकर आतीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर