Janhvi Kapoor ने फिर की गरीब बच्चे की मदद, खाने का सामान देते हुए वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Oct 31, 2019 | 09:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Helped Street Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इस वीडियो में वो एक गरीब बच्चे की मदद करती नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
  • इस वीडियो में जान्हवी एक गरीब बच्चे की मदद करती दिख रही हैं, जिसे लेकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं
  • मालूम हो कि जान्हवी पहले भी गरीब बच्चों की मदद कर चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इंडस्ट्री की सबसे यंग अभिनेत्रियों में से एक हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर वो फिर से चर्चा में हैं जिसे लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है।

जान्हवी का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो एक गरीब बच्चे की मदद करती दिख रही हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी अपनी कार से उतरकर सैलून की तरफ जा रही हैं तभी एक बच्चा आकर उनसे खाने के लिए कुछ मांगता है। जान्हवी बिना देर किए अपनी कार की तरफ जाती हैं और वहां से बिस्किट के पैकेट निकालकर उस बच्चे को दे देती हैं। बच्चा खुश होकर चला जाता है लेकिन फिर जान्हवी के पीछे चलने लगता है। बाद में जान्हवी फिर से उसकी मदद करती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जान्हवी का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो (जान्हवी) काफी स्वीट हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दूसरे सेलेब्स को भी ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

जान्हवी कपूर पहले भी कर चुकी हैं मदद

यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी ने किसी गरीब बच्चे की मदद की हो। कुछ समय पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक बच्चे की मदद करती दिख रहीं थीं। इस वीडियो में जान्हवी कहती दिख रही हैं कि उनके पास पैसे नहीं हैं लेकिन फिर वो कार में जाकर अपने ड्राइवर से पैसे लेती हैं और उस बच्चे को दे देती हैं। जान्हवी के इस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

मालूम हो कि जान्हवी ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। अब वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देंगी। इसके साथ ही जान्हवी राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही आफ्जा में और करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखेंगी। तख्त में जान्हवी के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर होंगे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर