Karan Johar son Yash Johar Video: यश जौहर ने करण जौहर का कहा 'बोरिंग', कोरोना वायरस को बताया इसकी वजह

बॉलीवुड
Updated Apr 05, 2020 | 15:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yash Johar Video: लॉकडाउन के दौरान करण जौहर अपने बच्चों और मां के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वे यश और रूही के कई फनी वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं। नए वीडियो में यश ने करण को बोरिंग बताया।

Yash Johar calls Karan Johar boring
Yash Johar calls Karan Johar boring  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • यश जौहर को करण जौहर लगते हैं बोरिंग
  • यश ने बताई ये वजह
  • करण ने शेयर किया फनी वीडियो

कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में क्वारेंटाइन कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर भी इन दिनों अपनी मां और दोनों बच्चों यश और रूही जौहर के साथ वक्त बिता रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों की वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में यश जौहर की एक नई वीडियो सामने आई है। इसमें वे अपने पापा करण को बोरिंग बता रहे हैं। वीडियो में करण उनसे पूछते हैं कि तुम क्या कह रहे थे, तो यश बताते हैं कि डैडा बहुत बोरिंग हैं। ये सुनकर करण चौंक जाते हैं। करण उनसे पूछते हैं कि तुमने ऐसा क्यों कहा, जिस पर यश हंसते हुए कहते हैं, 'क्योंकि कोरोना आ रहा है।' ये लॉजिक सुनकर करण की हंसी छूट जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
I am very boring! Apparently! #lockdownwiththejohars A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इससे पहले करण ने यश और रूही का एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों बच्चे करण को बताते हैं कि उनके कबर्ड में शाहरुख खान हैं। ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं। करण दोनों का कहते हैं कि बताओ कबर्ड में शाहरुख खान कहां हैं। ऐसे में दोनों बच्चे दौड़ते हुए करण के वॉक इन क्लोजेट में जाते हैं और वहां लगे एक वॉलपेपर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये शाहरुख खान हैं। ये सुनकर करण की भी हंसी छूट जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Apparently we had a superstar spotting in my closet! Do watch! I also got a firing! #lockdownwiththejohars #toodles A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इतना ही नहीं, यश और रूही ने करण के स्टाइल को लेकर भी उनकी क्लास लगाई। दरअसल करण को ब्रान्डेड कपड़ों और उनकी अलग तरह की स्टाइल के लिए जाना जाता है। लेकिन शायद यश और रूही को उनका ये फैशन पसंद नहीं आया। उन्होंने करण के शाइनी कपड़ों को लड़कियों के कपड़े बता दिया, साथ ही उन्हें Gucci पहनने से भी मना कर दिया। यश और रूही की इन फनी वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर