Karan Johar kid on Corona: करण जौहर के बेटे को पता है कौन भगाएगा कोरोना वायरस, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Mar 29, 2020 | 14:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karan Johar kid Yash johar on Coronavirus: हाल ही में करण जौहर ने अपने बेटे यश जौहर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को कौन भगा सकता है।

Karan Johar kid Yash johar on Coronavirus
Karan Johar kid Yash johar on Coronavirus  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने बेटे यश का वीडियो शेयर किया
  • यश ने बताया कि कोरोना वायरस को कौन भगा सकता है
  • ये वीडियो सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी

कोरोना वायरस से सबका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक इससे कई जानें जा चुकी है। भारत में भी अब तक 900 से ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आ गए हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। सिर्फ बड़े ही नहीं, बच्चे भी कोरोना वायरस को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

फिल्ममेकर करण जौहर लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों और मां के साथ वक्त बिता रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बच्चों यश और रूही के वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण के बेटे यश बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को कौन भगा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
There is someone who can take away the #coronavirus A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

दरअसल वीडियो में करण यश से बात करते हुए कहते हैं कि ये कोरोना वायरस का वक्त कितना दुखद है। तुम्हें क्या लग सकता है कि इसे कौन दूर कर सकता है, तुमको क्या लगता है कि ये कोरोना वायरस हमारी जिंदगी से कैसे दूर जा सकता है। इस पर यश का जवाब सुनने लायक है। वे बेहद क्यूट तरीके से कहते हैं, 'अमिताभ बच्चन।' अमिताभ बच्चन इसे दूर कर सकते हैं। ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं।

यश जौहर का ये वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन समेत आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, अनुष्का शर्मा जैसे सेलेब्स ने इस पर कमेंट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar) on

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का बॉलीवुड पर भी असर दिख रहा है। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और इस महीने रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार भी टल गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर