Kartik on meeting Taimur: कार्तिक से पहली बार मिलकर तैमूर ने की ये बात, एक्टर को रह गया इस चीज का अफसोस

बॉलीवुड
Updated Feb 26, 2020 | 09:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

When Kartik Aaryan met Taimur Ali Khan: तैमूर अली खान सेलेब्स के बीच भी बेहद पॉपुलर हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने तैमूर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया।

 When Kartik Aaryan met Taimur Ali Khan
When Kartik Aaryan met Taimur Ali Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ में तैमूर से पहली बार मिले थे कार्तिक आर्यन
  • पहली मुलाकात में तैमूर ने कार्तिक से की ये बात
  • इस मुलाकात के दौरान कार्तिक एक काम नहीं कर पाए

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। 3 साल की उम्र में ही तैमूर के ढेरों फैंस हैं। तैमूर सिर्फ आम लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि सेलेब्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। लव आज कल एक्टर कार्तिक आर्यन भी तैमूर से मिले थे। करीना से तो कार्तिक कई बार मिल चुके हैं, उनके साथ रैंप वॉक भी कर चुके हैं। वहीं तैमूर की बहन सारा अली खान के साथ हाल ही में कार्तिक की फिल्म आई थीं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूम ने कार्तिक से पूछा कि क्या वे कभी सारा के भाई तैमूर से पर्सनली मिले हैं। इस पर कार्तिक ने मजाक करते हुए बताया कि जब वे पहली बार तैमूर से मिले तो उनकी बातचीत अच्छी रही। तैमूर ने सिर्फ 'का का का' कहा। लेकिन कार्तिक को एक बात का अफसोस रह गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

जब पहली बार तैमूर से मिले कार्तिक
कार्तिक ने तैमूर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। कार्तिक कुछ वक्त पहले पंजाब में अपनी फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग कर रहे थे। इसी वक्त करीना और आमिर खान भी अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के शूट पर थे। कार्तिक ने बताया कि वे चंडीगढ़ में ही पहली बार तैमूर से मिले थे, जब टिम टिम अपनी मम्मी करीना के साथ थे। कार्तिक ने बताया कि तैमूर के साथ पहली मुलाकात के दौरान वे उनके साथ कोई फोटो नहीं ले पाए। लेकिन वे अगली बार जब भी तैमूर से मिलेंगे तो फोटो जरूर लेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

लव आज कल
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कार्तिक की फिल्म लव आज कल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर ही रिलीज हुई थी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान, आरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा नजर आए। फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

कार्तिक की आने वाली फिल्में
फिलहाल कार्तिक जयपुर में फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इसकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी शेयर की है। ये फिल्म अक्षय कुमार की भूल भुलैया का सीक्वल है। इसमें कार्तिक के अपोजिट पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक धर्मा प्रोडेक्शन की दोस्ताना 2 भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर