KGF Actor Yash became Father Again: दूसरी बार पिता बने KGF एक्टर यश, पत्नी राधिका ने बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड
Updated Oct 30, 2019 | 13:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Actor Yash Became Father Again: कन्नड़ स्टार्स यश और राधिका पंडित दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ है।

Yash and Radhika Pandit
Yash and Radhika Pandit 
मुख्य बातें
  • कन्नड़ फिल्मों के स्टार्स यश और राधिका पंडित दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं
  • राधिका पंडित ने बेटे को जन्म दिया है, इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उनके घर बेटी आयरा का जन्म हुआ था
  • मालूम हो कि यश और राधिका की 9 दिसंबर 2016 को बेंगलुरु में शादी की थी

कन्नड़ स्टार्स यश और राधिका पंडित दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। राधिका ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया और खबरों की मानें तो राधिका और उनके बेटे दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि यश के परिवार ने अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। 

यश और राधिका पिछली साल दिसंबर में पहली बार पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी आयरा का जन्म हुआ था। आयरा 10 महीने की हो गईं हैं और उनके जन्म के बाद से ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर भी उन्होंने आयरा के साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें यश और राधिका अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते नजर आ रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yash (@thenameisyash) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yash (@thenameisyash) on

राधिका ने एक इंटरव्यू में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारी किस्मत में दो बार जल्द पेरेंट्स बनना लिखा था। मुझे लगता है कि यह भगवान के आशीर्वाद की तरह है। हम लकी हैं कि हमें दूसरी बार उन लोगों को खुशखबरी देने का मौका मिला जो हमसे प्यार करते हैं। हम अपने परिवार में एक और सदस्य के जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit) on

मालूम हो कि यश और राधिका ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। 12 अगस्त 2016 को दोनों ने गोवा में सगाई की इसके बाद बेंगलुरु में उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को शादी की जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद 2 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर