Maidaan New Release Date: अजय देवगन ने क‍िया ये ऐलान, द‍िसंबर 2020 में बॉक्‍स ऑफ‍िस की जंग हुई और तेज

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 03, 2020 | 15:16 IST

Bollywood Movies in December 2020: अजय देवगन की पीर‍ियड फ‍िल्‍म मैदान की नई र‍िलीज डेट सामने आई है। पहले ये फ‍िल्‍म 27 नवंबर को र‍िलीज होने वाली थी। अब नई तारीख द‍िसंबर में रखी गई है।

Maidaan New Release Date: अजय देवगन ने क‍िया ये ऐलान, द‍िसंबर 2020 में बॉक्‍स ऑफ‍िस की जंग हुई और तेज
Bollywood Movies in December 2020: अजय देवगन ने तेज क‍िया मुकाबला  |  तस्वीर साभार: Twitter

फर्स्‍ट पोस्‍टर के साथ ही अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान को लेकर फैन्‍स में हलचल मच गई थी। फुटबॉल के साथ नजर आए अजय देवगन को मैदान के फर्स्‍ट लुक में जोरदार र‍िस्‍पॉन्‍स मिला था। पोस्‍टर की टैग लाइन से जाहिर था क‍ि ये उस दौर में ले जाएगी जब फुटबॉल के खेल में देश बहुत आगे था। फ‍िल्‍म को सच्‍ची घटनाओं से प्रेर‍ित बताया जा रहा है। वहीं तान्‍हा जी के बाद एक बार फ‍िर अजय देवगन को पीर‍ियड फ‍िल्‍म में देखने के लिए दर्शक बेकरार भी हैं। 

मैदान फ‍िल्‍म की पहली घोषणा के साथ बताया गया था क‍ि फ‍िल्‍म 27 नवंबर 2020 को र‍िलीज होगी। लेकिन अब इसकी एक नई तारीख सामने आई है। अजय देवगन की ये पीर‍ियड फ‍िल्‍म अब 11 द‍िसंबर 2020 को र‍िलीज होगी। 

Image

इसी के साथ द‍िसंबर में बॉक्‍स ऑफ‍िस की जंग और तेज हो गई है। अजय की घोषणा से पहले रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट की ब्रह्मास्‍त्र की र‍िलीज डेट 4 द‍िसंबर घोष‍ित की गई है। वहीं 25 द‍िसंबर यानी क्र‍िसमस के मौके पर आमिर खान अपनी फ‍िल्‍म लाल स‍िंह चड्ढा लेकर आ रहे हैं। 

बेशक तीन बड़ी फ‍िल्‍मों के बाद द‍िसंबर में अब क‍िसी और बड़ी फ‍िल्‍म के ऐलान का स्‍कोप बचा नहीं है। अक्षय कुमार पहले ही आमिर के कहने पर अपनी फिल्‍म बच्‍चन पांडे को आगे ख‍िसका कर ले गए हैं। ऐसे में देखना ये होगा क‍ि क‍िस फ‍िल्‍म के खाते में क‍ितने करोड़ जुटते हैं! 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर