सांवले रंग के कारण इंडस्ट्री में Malaika Arora के साथ हुआ था भेदभाव, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Nov 06, 2019 | 15:01 IST | IANS

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में खुलासा किया कि अपने सांवले रंग के चलते फिल्मी जगत में शुरुआत में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा था।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत में वो रंगभेद का सामना कर चुकी हैं
  • मलाइका ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तब उन्हें हमेशा काले रंग की श्रेणी में रखा गया
  • मालूम हो कि मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और इसे लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का कहना है कि सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। मलाइका ने कहा, 'मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया।'

'छैया छैया', 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'माही वे', 'काल धमाल' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम नंबर्स के लिए प्रसिद्ध मलाइका ने नेहा धूपिया के शो 'नोफिल्टर्सनेहा सीजन 4' पर ये बात कही। मलाइका अरोड़ा एक बेटे की मां हैं और अक्सर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

मालूम हो कि मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो कि उम्र में उनसे छोटे हैं। उसे लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनका कहना है कि वे ट्रोल्स की परवाह नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं। मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर