Mardani 2 से चमकी Vishal Jethwa की किस्मत, अब Tiger 3 में Salman Khan‌ के साथ होगी इस खूंखार विलेन की भिड़ंत

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 25, 2021 | 21:47 IST

Tiger 3 Villain: फिल्म मरदानी 2 में खलनायक का किरदार निभाने के बाद अब विशाल जेठवा की किस्मत चमक उठी है। अब उन्हें सलमान खान के ऑपोजिट टाइगर 3 में काम करने का मौका मिला है।

vishal jethwa signed for tiger 3, vishal jethwa get roped in for tiger 3
विशाल जेठवा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म मरदानी 2 से विशाल जेठवा ने किया था बॉलीवुड डेब्यू।
  • अब टाइगर 3 में विशाल जेठवा को काम करने का मिला मौका।
  • सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगे विशाल जेठवा।

Vishal Jethwa To Play The Role Of Villain In Tiger 3: मरदानी 2 में खलनायक का किरदार निभाने के बाद विशाल जेठवा अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे। इस फिल्म में विशाल जेठवा के बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था। विशाल जेठवा की एक्टिंग से लोग थरथर कांपने लगे थे। उनकी जबरदस्त एक्टिंग और टैलेंट के कारण आज उन्हें सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 में काम करने का मौका मिला है। हाल ही में मिली खबर के अनुसार, एक्टर विशाल जेठवा अब सलमान खान के ऑपोजिट फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अपने एक्टिंग के बलबूते पर विशाल जेठवा को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला है। 

मरदानी 2 से विशाल जेठवा हुए फेमस

विशाल जेठवा किसी भी किरदार को निभाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म मरदानी 2 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में विशाल जेठवा की जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में विशाल जेठवा के काम को देखकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी काफी प्रशंसा की गई थी। 

फिल्म टाइगर 3 में आएंगे नजर

विशाल जेठवा के टैलेंट को देखते हुए टाइगर 3 के मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका दिया है। टाइगर 3 के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने उन्हें खलनायक का किरदार निभाने के लिए साइन किया है। इस फिल्म में विशाल जेठवा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान और विशाल जेठवा की भिड़ंत देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

कोरोनावायरस की वजह से फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग रोक दी गई थी। मगर, इस फिल्म के कास्ट अब अपने शूटिंग शेड्यूल में जुट गए हैं। 'टाइगर' फ्रेंचाइजी का पहला इंस्टॉलमेंट 'एक था टाइगर' कबीर खान द्वारा अभिनीत था जिसे वर्ष 2012 में रिलीज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में दूसरा इंस्टॉलमेंट 'टाइगर जिंदा है' रिलीज किया गया था जिसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर