Nora Fatehi के एक और धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए रहिए तैयार? हॉट लुक की इन फोटोज से उड़ाए फैंस के होश

बहुत नोरा फतेही का एक और धमाकेदार परफॉरमेंस देखने को मिलने वाला है। डांसर ने इससे पहले अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

Nora Fatehi
नोरा फतेही  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • डांस फ्लोर पर नोरा फतेही का धमाकेदार परफॉरमेंस
  • शेयर की फिल्म फेयर के लुक की तस्वीरें
  • गोल्डन ड्रेस में एक बार फिर दिखाया हॉट और बोल्ड अंदाज

मुंबई: नोरा फतेही ने अपनी ताजा तस्वीरों के साथ फैंस को एक बार फिर चौंका दिया है और संकेत दिया है कि लोगों को जल्द ही उनका एक और धमाकेदार डांस परफॉरमेंस देखने को मिलने वाला है। नोरा के कैप्शन की मानें तो हो सकता है कि आप उनके नए लुक को संभाल न पाएं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अभिनेत्री ने खुद तस्वीरों को शेयर करते हुए यह बात कही है।

नोरा ने लिखा, 'गीले बाल, कांसे की त्वचा ... देखिए, मुझे नहीं लगता कि आप इसे संभाल सकते हैं।' 29 वर्षीय डांसर और एक्ट्रेस लंबे फ्रिंज के साथ सिल्वर मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। ड्रेस को हील्स के साथ पेयर किया गया था। ग्लैमरस फोटोशूट कांस्य-थीम बैकग्राउंड पर किया गया था। तस्वीरें शेयर होते ही, फैंस ने इन पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

Nora Fatehi golden dress hot look

पिछली बार, वह एक चमकदार फर्श तक लंबाई वाले गाउन में नजर आई थीं। इस ड्रेस वाले लुक को भी नोरा के फैंस ने खूब पसंद किया था और फोटोज जमकर वायरल हुई थीं और ताजा तस्वीरें भी खूब ट्रेंड कर रही हैं।

पिछले महीने, नोरा 1 बिलियन व्यूज पाने वाली पहली अफ्रीकी-अरब महिला कलाकार बनीं। यह फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना दिलबर था जिसे अब भी जमकर देखा जा रहा है। फिल्म में आइटम डांस का जबरदस्त सीन दिखाया गया था, जिसे नोरा ने परफॉर्म किया था।

Nora Fatehi hot look in golden dress

नोरा द्वारा शेयर की गई फोटोज में से एक में अभिनेत्री को बच्चों के ग्रुप के साथ हुक स्टेप परफॉर्म करते हुए देखा गया था। वैसे नोरा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने डांस के लिए तैयारी की एक क्लिप साझा की थी और दिखाया था कि इसके लिए वह कितनी मेहनत करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा का अगला प्रोजेक्ट 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' है जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने अहम किरदार निभाए हैं। वह जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 में कैमियो करेंगी, जो ईद 2021 के अवसर पर 14 मई को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर