Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा नया घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Nov 14, 2019 | 17:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा चुकी एक्ट्रेस ने हाल ही में नया घर खरीदा है।

Priyanka chopra
Priyanka chopra 
मुख्य बातें
  • हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने नया घर खरीदा है।
  • प्रियंका चोपड़ा अमेरिका और भारत दोनों में ही अपना घर बना चुकी हैं।
  • फैंस प्रियंका के इस घर की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बखूबी संभाल रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया घर खरीदा है। जिसकी खासियत जानकर फैंस हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस ने ये नया घर लॉस एंजेलिस में खरीदा है, जिसकी कीमत 144 करोड़ बताई जा रही है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये नया आशियाना 20,000 वर्ग फुट में बना है। इसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ है। एक्ट्रेस के इस घर की बात करें तो उनके इस घर में 7 बेडरूम, 11 बाथरूम और काफी बड़ी खुली जगह है।

बता दें कि प्रियंका का ये घर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के घर से भी बड़ा है। सोफी टर्नर का भी घर उसी इलाके में है। उनके घर में 11 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

 

कुछ समय से प्रियंका और निक जोनस एक घर तलाश रहे थे। ऐसे में उन्हें ये घर बेहद पसंद आया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा भारत और अमेरिका दोनों ही जगहों पर अपना घर बना चुकी हैं। साल 2019 में दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परफेक्ट कपल में से एक हैं। दोनों स्टार से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थी। इस फिल्म से वो दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर