Priyanka Chopra को क्रिसमस पर निक जोनस ने दिया ये तोहफा, बोलीं- मेरे पति मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं...

बॉलीवुड
Updated Dec 26, 2019 | 11:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Nick Jonas Christmas: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस बर्फीले पहाड़ों के बीच क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखे। इस दौरान प्रियंका स्नो बाइक चलातीं और निक उनके पीछे बैठकर इस राइड का आनंद लेते दिखे..

Priyanka Chopra Nick Jonas Christmas Celebration in snow hill With Electric snowmobile Ride
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
  • प्रियंका और निक इसे बर्फीले पहाड़ों के बीच सेलिब्रेट करते नजर आए।
  • क्रिसमस पर पति निक जोनस ने उन्हें एक खास तोहफा भी दिया।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया। प्रियंका और निक इसे बर्फीले पहाड़ों के बीच सेलिब्रेट करते दिखे। कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका बर्फीली सड़क पर इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाती दिखीं। गाड़ी चलाते वक्त प्रियंका की एक्साइटमेंट देखने लायक है। वहीं निक जोनस पत्नी के साथ गाड़ी पर पीछे बैठकर इस राइड का आनंद लेते दिखे। 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस गाड़ी को एक बैट मोबाइल नाम दिया है और बताया है कि ये उन्हें क्रिसमस गिफ्ट में मिली है। जी हां, निक जोनस ने सेंटा क्लॉज बनकर प्रियंका चोपड़ा को इस क्रिसमस ये इलेक्ट्रिक स्नो मोबाइल गिफ्ट की है। प्रियंका चोपड़ा ने इस गिफ्ट की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 
'संता ने मुझे मेरा बैट मोबाइल दिया है। मेरे पति मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं। थैंक्यू बेबी आई लव यू...।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Jonas (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका की एक गाड़ी पर बैठकर मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'उसकी(प्रियंका) मुस्कान देखने से बेहतर कुछ नहीं...।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nickjonas) on

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की फैमिली फोटोज भी शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवालों के साथ उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले प्रियंका और निक साथ में कुकीज सजाते हुए दिखे थे। सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे की कंपनी में बेहद खुश लग रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

प्रियंका ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आ रही अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके अलावा प्रियंका के पास एक सुपरहीरो वाली फिल्म भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर