क्या Ranveer Singh ने Deepika Padukone की बिल्डिंग में लिया फ्लैट, हर महीने 7.25 लाख रुपए भर रहे किराया?

Ranveer Singh rents flat in Deepika Padukone apartment building: हाल ही में खबर आई है कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के फ्लैट वाली बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इसके लिए वे लाखों रुपए भर रहे हैं

Ranveer Singh, Deepika Padukone
Ranveer Singh, Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण का है एक 4बीएचके फ्लैट
  • रणवीर सिंह ने भी उसी बिल्डिंग में किराए पर लिया फ्लैट
  • हर महीने भर रहे हैं 7.25 लाख रुपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। साल 2018 में दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। उससे पहले काफी वक्त तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। दीपिका और रणवीर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर को लेकर एक खबर सामने आई है।

दरअससल दीपिका का मुंबई के प्रभादेवी में Beaumonde टावर में 26वीं मंजिल पर एक 4बीएचके फ्लैट है। जिसे उन्होंने साल 2010 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब खबर है कि रणवीर ने इसी बिल्डिंग में भारी किराए पर एक फ्लैट लिया है। जो काफी हैरान कर देने वाली बात है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रणवीर ने उसी बिल्डिंग में हर महीने 7.25 लाख रुपए किराए पर एक फ्लैट लिया है। उन्होंने ये फ्लैट 3 साल के लिए किराए पर लिया है। वे शुरू के दो साल हर महीने 7.25 लाख रुपए किराया चुकाएंगे और आखिरी एक साल हर महीने 7.97 लाख का किराया देंगे। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और ये भी नहीं पता चल पाया है कि रणवीर ने आखिर दीपिका की बिल्डिंग में फ्लैट किराए पर क्यों लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा इस महीने 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक आने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर