एक्‍टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे रणवीर सिंह, इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने कर दिया था रिजेक्‍ट

बॉलीवुड
Updated Nov 30, 2021 | 21:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranveer Singh reveals secrets: रणवीर सिंह वर्ल्‍ड कप पर आधारित मूवी 83 में नजर आएंगे। इसमें वह कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इसी दौरान उन्‍होंने अपने गुजरे दिनों को भी याद किया और अपने क्रिकेटर बनने के सपने के बारे में बताया।

Ranveer Singh
Ranveer Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह फिल्‍म 83 में आएंगे नजर
  • क्रिकेटर कपिल देव का निभाएंगे किरदार
  • रणवीर सिंह ने शेयर किए अपने गुजरे दिनों के किस्‍से

Ranveer Singh in film 83: क्रिकेट के दीवाने देश भर में हैं। बचपन से ही हर कोई इस खेल से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है। यही वजह है कि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्‍टर रणवीर सिंह भी पहले हीरो न बनकर एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्‍होंने बॉम्बे जिमखाना क्लब में प्रशिक्षण भी लिया। मगर उनकी उम्‍मीदों पर पानी तब फिर गया जब दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने उन्‍हें रिजेक्‍ट कर दिया था। 

बता दें मोहिंदर अमरनाथ साल 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर की ओर से रिजेक्‍ट किए जाने के बाद ही रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई और वर्तमान में उद्योग में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।

रणवीर असल जिंदगी में क्रिकेटर तो नहीं बन पाए, लेकिन एक अभिनेता के तौर पर वह सपने को जीएंगे। वह मूवी 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, जो प्रतिष्ठित विश्व कप चैंपियनशिप के दौरान भारत की जीत पर आधारित है। ट्रेलर पर फैन्स और सेलेब्रिटीज का प्यार बरस रहा है। उनकी रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण भी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके रील लाइफ पार्टनर का किरदार निभाएंगी। कबीर खान द्वारा निर्देशित, 83 दिसंबर को रिलीज होगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो '83' के बाद रणवीर रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में नजर आएंगे। रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जयभाई जोरदार' भी पाइपलाइन में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर