Laal Kaptaan: सैफ अली खान की फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा रहा तैमूर का रिएक्शन, रोज दो बार देखते हैं वीडियो

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 16:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सैफ अली खान ने हाल ही में बताया कि उनकी फिल्म लाल कप्तान के ट्रेलर को देखकर तैमूर की क्या प्रतिक्रिया रही।

Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लाल कप्तान में नागा साधू बनेंगे सैफ अली खान
  • तैमूर को बहुत पसंद आया लाल कप्तान का ट्रेलर
  • लाल कप्तान 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सैफ का किरदार बिल्कुल अलग है, इस तरह का रोल उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। फिल्म में वे नागा साधू बने हैं, जो राजस्थान के जंगलों में बदला लेने के लिए अपना शिकार की तलाश करते हैं। लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सिर्फ सैफ के फैंस ही नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे तैमूर को भी लाल कप्तान का ट्रेलर काफी पसंद आया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू दौरान सैफ ने ट्रेलर को लेकर तैमूर के रिएक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तैमूर को ये (ट्रेलर) नहीं देखना चाहिए, लेकिन हर रात वो कहता है कि 'मुझे वो मारा-मारी ट्रेलर दिखाओ'। उस दिन मुझे लगा कि ये तैमूर तानाजी: द अनसंग वॉरियर की बात कर रहा है, पर उसने कहा कि वो वाला..लाल कप्तान। तैमूर को ट्रेलर बहुत पसंद आया। वो इसे दिन में दो बार देखता है। मुझे पता है कि ये गलत है।

 

 

हालांकि जब सैफ से बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा, वे स्कूल में बिजी हैं। सैफ ने करीना कपूर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि लाल कप्तान के लिए बेबो ने भी उनकी बहुत मदद की। उन्होंने सैफ को 6 महीने शांति से शूट करने दिया और इस दौरान तैमूर का पूरा ख्याल करीना ने रखा।

 

आपको बता दें कि लाल कप्तान में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। हालांकि वे कैमियो रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा है, लेकिन ये काफी खास होगा। लाल कप्तान 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर